समाचार

हरीपर्वत जैन मंदिर में मनाया वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव : भक्तों ने किया प्रभु का अभिषेक


हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे भक्तों ने संगीतकार शशि एंड पार्टी के मधुर भजनों के साथ अष्ट द्रव्यों से श्रीजी की पूजन करके किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे भक्तों ने संगीतकार शशि एंड पार्टी के मधुर भजनों के साथ अष्ट द्रव्यों से श्रीजी की पूजन करके किया। पूजन के बाद, मथुरा से पधारे जिनेंद्र जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में श्रीजी की प्रतिमा को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक सम्पन्न किया गया। उपाध्यायश्री ने अपने हाथों से सभी भक्तों को गंधोदक लगाकर मंगल आशीर्वाद दिया।

इस दौरान अवधपुरी में बनने जा रहे भगवान पदमप्रभु के जिनालय की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मधु नगर सकल जैन समाज एवं सदर बाजार जैन समाज ने उपाध्यक्ष श्री के समाज को श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। कलशाभिषेक के समापन पर मंदिर समिति ने सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की। उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार हरीपर्वत जैन मंदिर से अजय जैन बैंक कॉलोनी, नॉर्थ ईदगाह के लिए हुआ, जहां रात्रि विश्राम होगा।

इस अवसर पर मनोज जैन बाकलीवाल, डॉ. जितेंद्र जैन, राकेश जैन पार्षद, अभिनंदन जैन, पीएनसी हीरालाल बैनाड़ा, अशोक राजेन्द्र जैन एडवोकेट, अनिल जैन, राजेश बैनाड़ा, नरेश लुहाडिया, महिपाल जैन, पवन जैन, संदीप बाकलीवाल, वीरेंद्र मोठया, आदित्य जैन, आशीष जैन, शुभम जैन एवं आस-पास के सभी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page