समाचार

अतिशय क्षेत्र बरही में वार्षिक मेला महोत्सव 13 सितंबर को: शोभायात्रा, अभिषेक, शांतिधारा और महाआरती होगी 


श्री 1008 अजितनाथ वार्षिक मेला महोत्सव 13 सितंबर शनिवार को शहर से 20 किमी दूर स्थित ऐतिहासिक प्राचीन अतिशय क्षेत्र श्री अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर बरही बल्लभपुर में वार्षिक मेला महोत्सव होगा। प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा तथा पूजन विधान किया जाएगा। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। श्री 1008 अजितनाथ वार्षिक मेला महोत्सव 13 सितंबर शनिवार को शहर से 20 किमी दूर स्थित ऐतिहासिक प्राचीन अतिशय क्षेत्र श्री अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर बरही बल्लभपुर में वार्षिक मेला महोत्सव होगा। प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा तथा पूजन विधान किया जाएगा। दोपहर 1 बजे मंदिर जी से श्रीजी को ऐरावत हाथी पर विराजमान कर मेला प्रांगण में बैडबाजों के साथ पहुंचकर पांडूक शिला पर श्रीजी को विराजमान कर इंद्रों द्वारा अभिषेक और शांतिधारा पूजन किया जाएगा।

मेला प्रागंण से पुनः श्री जी को मंदिर जी पर विराजमान किया जाएगा। सांयकाल श्रीजी की महाआरती की जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोककुमार जैन पीपरी एवं मेला संयोजक संजीव जैन बिल्लू अंबाह ने बताया कि देवों द्वारा निर्मित इस मंदिर के कई चमत्कार वर्तमान में भी होते हैं। अजित नाथ भगवान की ऐसी कृपा अतिशय क्षेत्र बरही पर है। अतिशय क्षेत्र बरही मंदिर कमेटी आप सभी समाज जनों से अपील करती है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page