समाचार

श्री चंद्रप्रभ भगवान के जन्मोत्सव पर वार्षिक अभिषेक ध्वजारोहण : श्रद्धालुओं ने भक्ति भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम किया 


श्री दिगंबर जैन तेरापंथी मंदिर, शक्कर बाजार स्थित अति प्राचीन, चमत्कारी, मनोज्ञ, मनोहारी, प्राकृतिक स्फटिक मणि की भारत वर्ष की सबसे बड़ी श्री चंद्रप्रभ भगवान की प्रतिमाजी का वार्षिक अभिषेक एवं मंदिर जी के शिखर पर ध्वजा चढ़ाने का भव्य आयोजन किया गया। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर..


इंदौर। श्री दिगंबर जैन तेरापंथी मंदिर, शक्कर बाजार स्थित अति प्राचीन, चमत्कारी, मनोज्ञ, मनोहारी, प्राकृतिक स्फटिक मणि की भारत वर्ष की सबसे बड़ी श्री चंद्रप्रभ भगवान की प्रतिमाजी का वार्षिक अभिषेक एवं मंदिर जी के शिखर पर ध्वजा चढ़ाने का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर धर्म लाभ लिया।

प्रथम कलश एवं मुख्य ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य तेजकुमार ललितकुमार बड़जात्या गौरव ज्वेलर्स परिवार ने प्राप्त किया। ललित चिराग गोधा परिवार, चौधरी परिवार, प्रांजल जैन, जैन मेडिकल, नितिन सेठी, सत्येंद्र रावका आदि ने भी इस अवसर पर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर दो दिवसीय आयोजन मे श्री चंद्रप्रभ विधान, श्री पार्श्वनाथ विधान एवं श्री भक्तामर पाठ संपन्न हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page