छठी जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय योगासन चौंपियनशिप 2025-26 रविवार को विजयवाड़ा के सिद्धार्थ कला और विज्ञान महाविद्यालय में बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इस चार दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में पूरे भारत से 1,500 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया। यह आंध्र प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व और योगासन भारत के संरक्षण में आयोजित किया गया। विजयवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
विजयवाड़ा। छठी जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय योगासन चौंपियनशिप 2025-26 रविवार को विजयवाड़ा के सिद्धार्थ कला और विज्ञान महाविद्यालय में बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इस चार दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में पूरे भारत से 1,500 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया। यह आंध्र प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व और योगासन भारत के संरक्षण में आयोजित किया गया। चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए, विजयवाड़ा के सांसद केसिनेनी शिवनाथ (चिन्नी) ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में योगासनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने शहर में राष्ट्रीय स्तर के आयोजन पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने योगासन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में बनाए गए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी याद किया और पुरानी बीमारियों के इलाज में योग के लाभों पर ज़ोर दिया। उद्घाटन समारोह में मानद अध्यक्ष गोटीपति रामकृष्ण, अध्यक्ष ए. राधिका और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ऑल असम योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देशन में विजयवाड़ा में आसाम की टीम ने भाग लिया।
इसमें विश्व योगासन के महासचिव विजयवाड़ा डॉ. जयदीप आर्य ने सीनियर राष्ट्रीय योगासन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में कास्य पदक विजेता अनिता जैन (धर्म पत्नी विमल जैन अजमेरा) सिलचर को विशेष सम्मानित किया गया। ये जैन समाज के लिए गर्व की बात है कि इस अवसर पर झूमरी तिलैया से नवीन संगीता जैन सेठी, रांची से सुभाष संतोष, कमलशिखा, ललित सीमा, कोलकोत्ता से विजय संगीता, हेमंत अनामिका, मुम्बई से विनोद शिल्पा, बैंगलोर से धनवीर सुनीता,ने अनिता जैन को बधाई दी।













Add Comment