भारत वर्ष की सर्वाधिक प्राचीन लगभग 130 वर्ष पुरानी एवं सर्वाधिक मान्यता प्राप्त एवं धर्म व समाज सेवा में अग्रणी संस्था भारतवर्षीय दिगम्बर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा दिल्ली ने इंदौर के अनिल मीना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इन्दर वीणा सेठी को प्रान्तीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। भारत वर्ष की सर्वाधिक प्राचीन लगभग 130 वर्ष पुरानी एवं सर्वाधिक मान्यता प्राप्त एवं धर्म व समाज सेवा में अग्रणी संस्था भारतवर्षीय दिगम्बर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा दिल्ली ने इंदौर के अनिल मीना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इन्दर वीणा सेठी को प्रान्तीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिनवाणी के प्रचार प्रसार, जिनवाणी के रखरखाव व छात्रहित में सर्वाधिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का गौरव इस संस्था के नाम है।
इस मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी. के. वेद, तीर्थ संराक्षिणी महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष देवेन्द्र सेठी, अमित कासलीवाल (महावीर ट्रस्ट), राजकुमार पाटोदी, नरेन्द्र वेद ( सामाजिक संसद ), डॉ. जैनेन्द्र जैन बाहुबली पाण्डया (वरिष्ठ पत्रकार), कैलाश वेद , डी.के जैन, अशोक बड़जात्या ने बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।













Add Comment