सकल जैन समाज के नेतृत्व में बूंदी जिले के हिंडौली तहसील बड़नयागांव कस्बे के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर एवं तहसील मुख्यालय नैनवां के नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पिछले दिनों हुई चोरियों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम पर सकल जैन समाज बूंदी के अध्यक्ष एडवोकेट संजय जैन ने ज्ञापन दिया। बूंदी से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…
बूंदी। सकल जैन समाज के नेतृत्व में बूंदी जिले के हिंडौली तहसील बड़नयागांव कस्बे के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर एवं तहसील मुख्यालय नैनवां के नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पिछले दिनों हुई चोरियों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम पर सकल जैन समाज बूंदी के अध्यक्ष एडवोकेट संजय जैन ने ज्ञापन दिया। सकल जैन समाज के संरक्षक ओमप्रकाश जैन ने बताया कि पिछले दिनों इन जैन मंदिर से अष्ट धातु की मूर्तियां छत्र सिंहासन और अन्य बहुमूल्य सामान की हुई चोरियों को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक चोरियों का सुराग नहीं लगाने, चोरों के खिलाफ त्वरित गति से कार्यवाही नहीं होने से नाराज सकल जैन समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया।
मौन जुलूस के कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे
मंत्री महावीर धनोप्या ने बताया कि सकल जैन समाज के व्यक्ति अहिंसा सर्किल पर एकत्रित हुए। जहां पर एक सभा हुई, जिसमें अध्यक्ष संजय जैन, संरक्षक ओमप्रकाश बड़जात्या, श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष अशोक भंडारी, खंडेलवाल सरावगी समाज के अध्यक्ष संतोष पाटनी, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र काला, वरिष्ठ वार्ड पार्षद टीकमचंद जैन ने चोरों को पकड़ने और जिला पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर अपने विचार व्यक्त किए। अहिंसा सर्किल से महिलाएं, पुरुष जिला प्रशासन और चोरों को तुरंत नहीं पकड़ने के खिलाफ तख्तियां लेकर दो कतारों में मौन जुलूस के साथ बस स्टैंड रोड़ होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंची। जहां पर अध्यक्ष संजय जैन ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। महिलाएं कलेक्टर परिसर में णमोकार मंत्र का पाठ करती रही।
ज्ञापन देने वालों में यह रहे शामिल
ज्ञापन देने वालों में बड़नयागांव कस्बे के जैन समाज के व्यक्तियों के साथ साथ अलोद से आए। जैन समाज के समुदाय भी साथ था। इस अवसर पर जिला सरावगी समाज के मंत्री राजेन्द्र छाबड़ा, राजेन्द्र जैन अजेता, देवपुरा समाज के अध्यक्ष विनोद कोट्या, मंत्री ओमप्रकाश ठग, महिला मंडल की अध्यक्षा चन्द्रेश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष शकंुतला बड़जात्या, संरक्षक त्रिलोक जैन, कोषाध्यक्ष रामविलास जैन भारतीय जैन संगठन के अध्यक्ष प्रदीप हरसौरा, अनिता हरसौरा सहित समाज के कई महिला-पुरुष ज्ञापन में उपस्थित रही।













Add Comment