श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन द्वारा हैप्पी चाइल्ड हाई स्कूल के छात्र अनंत जैन का मैट्रिक परीक्षा में राज्य भर में पांचवा स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन किया गया। पढ़िए सुनील कुमार सेठी की रिपोर्ट…
गुवाहाटी। श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन द्वारा हैप्पी चाइल्ड हाई स्कूल के छात्र अनंत जैन का मैट्रिक परीक्षा में राज्य भर में पांचवा स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन किया गया। इस अवसर फेडरेशन के सदस्यों ने अनंत का असमिया पारंपरिक फूलोमगोमुछा, जापि, गुलदस्ता आदि से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अनंत की माता मेघा जैन और पिता मनीष जैन के अलावा यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष सौरभ अजमेरा, कार्यकारिणी अध्यक्ष विकास विनायका ,भरत बड़जात्या ,सुनील कुमार सेठी, जितेंद्र जैन, जीतू जैन ,विनय जैन आदि लोग उपस्थित थे। मालूम हो कि अनंत को मैट्रिक की परीक्षा में कुल 590 अंक प्राप्त हुए हैं।

वह अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देते हैं, जिन्होंने उनका आगे बढ़ने में हर संभव सहयोग दिया। यूथ फेडरेशन ने अनंत को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।













Add Comment