दिगंबर जैन समाज की ओर से पर्यूषण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी पर्व के रूप में मनाया गया। प्रातः गर्भ गृह में पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक स्व. कमला देवी शाह के जन्म दिन पर विपिन शाह बांसवाड़ा की तरफ से पलाश शाह ने किया। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। दिगंबर जैन समाज की ओर से पर्यूषण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी पर्व के रूप में मनाया गया। प्रातः गर्भ गृह में पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक स्व. कमला देवी शाह के जन्म दिन पर विपिन शाह बांसवाड़ा की तरफ से पलाश शाह ने किया। प्रातः आयोजन स्थल पर आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक मितेश रमनलाल शाह परिवार ने किया। सुगंध दशमी पर्व पर राजेंद्र कोठिया, मनोज एस शाह एवं धनपाल शाह के निर्देशन में 10वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ स्वामी की विशेष पूजा की गई। प्रातः दिगंबर जैन पाठशाला की दो छात्राओं सांची जैन एवं माही जैन एवं सीजल जैन के 5 उपवास पूर्ण होने पर समाजजनों एवं पाठशाला परिवार में पारणा कराया ओर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोपहर दशलक्षण विधान पूजा की गई। शाम को सभी ने भक्ति भाव से धूप ख़ेव कर दुष्कर्मों का प्रतीकात्मक नाश किया।
शाम को ही गाजे-बाजे के साथ समाजजनों की एक शोभायात्रा जिनालय से नसियाजी तक गई। नसियाजी में मुनि अजित सागर जी की समाधि, प्राचीन नसिया एवं चरण पादुकाओं पर धूप ख़ेव कर सामूहिक पाठ एवं भक्ति की गई। इस अवसर पर समाजजनों ने घर पर जाकर अनिल कोठिया, रजनी कोठिया, महावीर शाह, रोहिता शाह तथा भावना जैन के दस उपवास पूर्ण करने की ओर अग्रसर होने पर शुभकामनाएं दीं।













Add Comment