दिगंबर जैन समाज के कासलीवाल परिवार के युवा समाजसेवी और महावीर ट्रस्ट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री अमित जी कासलीवाल का आज जन्मदिवस है। वे अपने पिता स्व. प्रदीप जी कासलीवाल के पदचिह्नों पर चलकर धर्म, समाज और संस्कृति के उत्थान में निरंतर योगदान दे रहे हैं। पढ़िए राजेश जैन ‘दद्दू’ की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज के प्रतिष्ठित एवं गौरवशाली कासलीवाल परिवार (अनूप भवन) के युवा समाजसेवी एवं महावीर ट्रस्ट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष, श्री अमित जी कासलीवाल का आज अवतरण दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
अमित जी अपने पिता, समाज श्रेष्ठी स्वर्गीय श्री प्रदीप जी कासलीवाल के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा, धर्म कार्य और तीर्थ क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व जैन समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डॉ. जैनेंद्र जैन और राजेश जैन ‘दद्दू’ ने अमित जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कृतित्व और सक्रियता से समाज सेवा के क्षेत्र में नित नए प्रतिमान स्थापित करें। हम सभी भावना भाते हैं कि अमित जी सपरिवार सदा स्वस्थ, प्रसन्न, सक्रिय और सफल रहें। समाज में उनका योगदान यूं ही प्रेरणास्रोत बना रहे।













Add Comment