समाचार

इस बार 12 मई को मां का दिन - मदर्स डे : अपनी मां का हमेशा रखें ख्याल


 मदर्स डे मई महीने के दूसरा रविवार को मनाया जाता है। इस बार 12 मई को मनाया जा रहा है। लेकिन हर साल ये तारीख अलग होती है। जिंदगी‬ की पहली टीचर ‬होती है ‎मां‬। निरंतर देकर भी जो खाली नहीं होती, कुछ ना लेकर भी जो सदैव दाता बनी रहती है उस मां को इस एक दिवस पर क्या कहें और कितना कहें। पढ़िए सौरभ जैन का विशेष आलेख…


अंबाह। मदर्स डे मई महीने के दूसरा रविवार को मनाया जाता है। इस बार 12 मई को मनाया जा रहा है। लेकिन हर साल ये तारीख अलग होती है। जिंदगी‬ की पहली टीचर ‬होती है ‎मां‬। निरंतर देकर भी जो खाली नहीं होती, कुछ ना लेकर भी जो सदैव दाता बनी रहती है उस मां को इस एक दिवस पर क्या कहें और कितना कहें। यह एक दिवस उसकी महत्ता को मंडित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हो भी नहीं सकता। हमारे जीवन के एक-एक पल-अनुपल पर जिसका अधिकार है उसके लिए मात्र 365 दिन भी कम है फिर एक दिवस क्यों?

लेकिन नहीं, यह दिवस मनाना जरूरी है। इसलिए कि यही इस जीवन का कठोर और कड़वा सच है कि मां इस पृथ्वी पर सबसे ज्यादा उपेक्षित और अकेली प्राणी है। कम से कम इस एक दिन तो उसे उतना समय दिया जाए जिसकी वह हकदार है। उसके अनगिनत उपकारों के बदले कुछ तो शब्द फूल झरे जाए…। नीति प्रीती जैन ने अपनी मां के लिए कुछ इस प्रकार से कहा..

जिंदगी‬ की पहली टीचर ‬होती है ‎मां‬

जिंदगी की पहली दोस्त होती है‬ मां

जिंदगी‬ भी मां ‎क्योंकि‬‎

जिंदगी देने वाली भी होती है मां।

मदर्स डे का शोर फेसबुक या सोशल नेटवर्क पर न होकर बल्कि अपनी मां का हमेशा ख्याल रखें। बात 20वीं सदी की है। फिलाडेल्फिया में रहने वाली एक बेटी एना जार्विस ने अपनी मां की याद में जो किया, उससे इस दिन की नींव पड़ी। एना की मां ने अपना जीवन महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और गुलामी हटाने की वकालत करते हुए बिताया था। 1905 में उनकी मृत्यु के बाद, एना ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का फैसला किया। 12 मई 1907 को, एना जार्विस ने वेस्ट वर्जीनिया के ग्राफ्टन के चर्च में अपनी मां की याद में ग्राफ्टन, वेस्ट वर्जीनिया के एक चर्च में एक सभा आयोजित की। पांच साल के भीतर, अमेरिका के लगभग हर राज्य में ये दिन मनाया जाने लगा। फिर 1914 में यूएस प्रेसिडेंट वूड्रो विल्सन ने इसे नेशनल हॉलिडे घोषित कर दिया। मई के सेकंड सन्डे को मदर्स डे के रूप में मनाने के लिए उन्होंने एक उद्घोषणा पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा मई के दूसरे रविवार को प्राचीन ग्रीक और रोमन परंपरा की वजह से भी चुना गया। वसंत के त्योहारों के दौरान यहां लोग अपनी मां को उनकी ममता और बलिदान के लिए धन्यवाद देते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page