समाचार

महरौनी में वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिंब स्थापना महोत्सव : द्वितीय तल पर शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी की रचना


श्री कुंदकुंद कहान स्वाध्याय ट्रस्ट के अंतर्गत दिगंबर जैन महावीर पंचबालयती जिनालय में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिंब स्थापना महोत्सव श्रद्धा और आराधना के साथ हुआ। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी। श्री कुंदकुंद कहान स्वाध्याय ट्रस्ट के अंतर्गत दिगंबर जैन महावीर पंचबालयती जिनालय में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिंब स्थापना महोत्सव श्रद्धा और आराधना के साथ हुआ। जिनालय के द्वितीय तल पर शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी की रचना के साथ सिद्ध क्षेत्र गिरनार पर्वत का निर्माण कर भगवान नेमिनाथ स्वामी की प्रतिमा विधिवत विराजमान की गई। महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठा पितामह बाल ब्रह्मचारी पंडित अभिनंदन शास्त्री (ढाईदीप, इंदौर) के निर्देशन में तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित राजेंद्र कुमार जैन (चंदावली, टीकमगढ़) के सान्निध्य में संपन्न हुए। विधानाचार्य पंडित अभिनव शास्त्री (जबलपुर) रहे। विधानों का भाव विवेचन बाल ब्रह्मचारी पंडित प्रतीक शास्त्री (जबलपुर), ब्रह्मचारी रवि भैया (ललितपुर), पंडित सुरेश (पिपरा, टीकमगढ़), विदुषी बाल ब्रह्मचारी ममता दीदी, मीना दीदी एवं नीलम दीदी (टीकमगढ़) द्वारा किया गया। ब्रह्मचारी प्रतीक भैया ने हृदय की वेदी पर भगवान को विराजमान करने का संदेश दिया।

इन्होंने लिया पुण्यार्जन 

प्रथम दिवस ध्वजारोहण करतारचंद्र, सतीश कुमार, मुन्नालाल जैन अभिलाषा परिवार तथा सोनालीदृविवेक जैन (अध्यक्ष, नगर पालिका ललितपुर) द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस यागमंडल विधान में आमंत्रणकर्ता एवं मुख्य कलश विराजमानकर्ता लीना एवं संदीप जैन (सर्वार्थ, सिद्धि जैन पिपरा परिवार, टीकमगढ़) रहे। गिरनार पर्वत पर भगवान नेमिनाथ स्वामी की प्रतिमा भेंटकर्ता कुसुम जैन (राहुल व विनीत जैन गंगवाल परिवार, जयपुर) तथा विराजमानकर्ता प्रेमचंद, पुष्पेंद्र, महेंद्र, शैलेंद्र एवं सैंकी चौधरी परिवार (बानपुर) रहे।

यागमंडल मंडप उद्घाटनकर्ता, छत्र विराजमानकर्ता एवं द्रव्य पुण्यार्जक आनंद कुमार दाऊ, रवि एवं सुमित सराफ परिवार (महरौनी) रहे।

यह भी रहे सौभाग्यशाली 

चतुष्कोण कलश विराजमानकर्ता अखिलेश चौधरी परिवार (ललितपुर), राजकुमार सिंघई परिवार (महरौनी), मनोज चौधरी परिवार (बानपुर) एवं मनीष जैनदृरानी जैन शिक्षक परिवार (ललितपुर) रहे। भगवान वासुपूज्य स्वामी विराजमानकर्ता कपूर भायजी परिवार (महरौनी), भगवान मल्लिनाथ स्वामी विराजमानकर्ता विजय जैन परिवार (बिलासपुर) तथा विधि नायक भगवान नेमिनाथ स्वामी विराजमानकर्ता ज्ञानचंद जैन एवं अरविंद जैन ज्ञानपुष्प परिवार (टीकमगढ़) रहे। मुख्य जिनवाणी विराजमानकर्ता बासंती बेन शाह (मुंबई) एवं अमित जैन अरहंत ज्ञानोदय (दीवानगंज) रहे।

भगवान की वेदी पर 64 चंवर अर्पित 

भगवान के भामंडल पुण्यार्जक ऋषभ एवं मनोज जैन अभाना परिवार (दमोह) तथा मंदिर में घंटा पुण्यार्जक विकास चौधरी परिवार (टीकमगढ़) रहे। चंवर पुण्यार्जक सविता नीलांबर जैन परिवार एवं प्रकाश लोडुआ परिवार (टीकमगढ़) रहे। अनेक साधर्मियों द्वारा पंचबालयती भगवान की वेदी पर 64 चंवर अर्पित किए गए। स्नेहभोज पुण्यार्जक कैलाश चंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, चैतन्य लोक परिवार (बानपुर, महरौनी) रहे। कार्यक्रम संयोजक पंडित आशीष शास्त्री (टीकमगढ़) रहे, जबकि विशेष सहयोग सुरेश कुमार, सत्येंद्र कुमार मेंगुवा परिवार, संजय जैन हल्ले (टीकमगढ़) एवं आशीष चौधरी का रहा। महोत्सव में महरौनी सहित टीकमगढ़, ललितपुर, बानपुर, गुढा, मड़ावरा, शाहगढ़ (सागर), द्रोणगिरि, दमोह, बबीना एवं रानीपुर से बड़ी संख्या में साधर्मीजनों ने सहभागिता की। ट्रस्ट मंत्री कैलाशचंद्र चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page