समाचार

सिद्ध चक्र महामंडल विधान की पूर्णाहुति : सिद्धों की आराधना से सभी कार्य सिद्ध होते हैं


 सकल दिगम्बर जैन समाज भीलूड़ा के तत्वाधान में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भीलूड़ा में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के नव दिवसीय आयोजन के आठवें दिन सोमवार को विविध धार्मिक संगीतमय अनुष्ठान हुए। प्रातः कालीन मूल नायक शांतिनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक शांतिधारा गुरुदेव आज्ञासागर महाराज ससंघ एवं मुनि शेलनंदी तथा मुनि यादवेंद्र सागर ससंघ के सानिध्य में किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट..


भीलूड़ा। सकल दिगम्बर जैन समाज भीलूडा के तत्वाधान में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भीलूड़ा में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के नव दिवसीय आयोजन के आठवें दिन सोमवार को विविध धार्मिक संगीतमय अनुष्ठान हुए। प्रातः कालीन मूल नायक शांतिनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक शांतिधारा गुरुदेव आज्ञासागर महाराज ससंघ एवं मुनि शेलनंदी तथा मुनि यादवेंद्र सागर ससंघ के सानिध्य में किया गया। विधान पांडाल में शांतिनाथ भगवान के अभिषेक का लाभ भरडा विनोद सूरजमल परिवार को मिला। मन्दिर में बड़ी शान्तिधारा अभिषेक का लाभ शाह शांता देवी गेंदालाल परिवार बांसवाड़ा को मिला। मुनि संघ के पाद प्रक्षालन का लाभ दीपिका बेन, शांता बेन, नंदिनी बेन, धनु बेन, उर्मिला बेन, हेमा बेन ने शामिल में लिया। आयोजक परिवार भरड़ा शांता देवी स्व: चांदमल भरड़ा, दीपिका जयंत कुमार भरड़ा, शीला दीपक कुमार भरड़ा, संध्या भावेश कुमार भरड़ा हैं।

दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा किया गया। आयोजन में पधारे आसपास के गांवों के पंच महानुभावों का आयोजक परिवार एवं समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया। विधानाचार्य पंडित नितिन कुमार शास्त्री एवं पंडित धनपाल शाह के निर्देशन में सिद्ध चक्र महामंडल आराधना महोत्सव में आयोजक परिवार एवं समाजजन विधान पूजन में शामिल हुए । कुल 1024 अर्घ्य पूजन कर विधान पर प्रात से दोपहर तक चढ़ाए गए। इसके बाद मुनि आज्ञा सागर ने धर्म सभा को सम्बोधित कर कहा कि सिद्धों की आराधना से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। सिद्ध चक्र विधान में भाग लेने वाला भी पुण्य का भागी होता है। मुनि शेलनंदी एवं सुप्रज्ञाश्री माताजी ने भी संबोधित किया।

सायं कालीन श्रीजी की आरती, विधान की आरती, गुरु आरती, स्वाध्याय सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीतकार रिंकू और पार्टी बांसवाड़ा एवं सुंदर नाटक शानु एंड पार्टी अलवर द्वारा प्रस्तुत किया गया। जैन समाज प्रवक्ता धर्मेंद्र जैन ने बताया कि आज हवन में आहुतियां अर्पित कर सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन होगा। जैन समाज अध्यक्ष अरविंद जैन, कांतिलाल भरड़ा, रमणलाल टुकावत, मनोज भरड़ा, मांगीलाल भटेवरा, श्रीपाल भरड़ा, हितेश शाह, रवि जैन एवं बड़ी संख्या में समाजजन महिला एवं पुरुष मौजूद रहे। डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के कई गांवो से समाजजनों ने धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर मुनि संघ का आशीर्वाद लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page