समाचार

दिगंबर जैन परवार सभा का आयोजन : अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 24 नवंबर को


 दिगंबर जैन परवार सभा द्वारा अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार, 24 नवंबर 2024 को अंजनी नगर स्थित चंद्रप्रभु मांगलिक भवन, एरोड्रम रोड, इंदौर में किया जाएगा। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन परवार सभा द्वारा अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार, 24 नवंबर 2024 को अंजनी नगर स्थित चंद्रप्रभु मांगलिक भवन, एरोड्रम रोड, इंदौर में किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक गौतम जैन और परवार सभा के महामंत्री सतीश जैन ने बताया कि इस वर्ष प्रविष्टियों की संख्या 1000 से भी ज्यादा आने का अनुमान है, जिसमें ज्यादातर प्रत्याशी उच्च शिक्षित हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2024 है।

इच्छुक व्यक्ति हमारी वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर परिणय-मिलन 2024 नामक संपूर्ण रंगीन पुस्तिका का विमोचन भी होगा। सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ‘नेताजी’ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति अनिल जैन ‘जैनको’ करेंगे, जबकि स्वागत अध्यक्ष समाजसेवी विनय चौधरी, सरदार मल जैन, अशोक जैन और मनोज मोदी होंगे। कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉक्टर प्रकाश चंद जैन, अरविंद जैन सर और अभय जैन (वकील) हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page