अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी वसुनंदी महाराज के शिष्य शिवानंद प्रशमानंद महाराज के निर्देशन में अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान, शकरपुर शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक विगत दिवस संपन्न हुई। यह संस्था समाज में एकता और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है। महाराज जी के आहार-विहार से संबंधित सभी कार्यों के लिए मुनिश्री द्वारा यह संस्था गठित की गई है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
दिल्ली। अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी वसुनंदी महाराज के शिष्य शिवानंद प्रशमानंद महाराज के निर्देशन में अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान, शकरपुर शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक विगत दिवस संपन्न हुई। यह संस्था समाज में एकता और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है। महाराज जी के आहार-विहार से संबंधित सभी कार्यों के लिए मुनिश्री द्वारा यह संस्था गठित की गई है, और इसकी शाखाएं पूरे भारत वर्ष में स्थापित की जाएंगी।
ये भी रहे मौजूद
इस बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, वासुदेव जैन, महामंत्री मनोज जैन ‘ट्विंकल’, मंत्री कुंजल जैन, अजय जैन, कोषाध्यक्ष अमरीश जैन, प्रचार मंत्री अंकित जैन, लोकेंद्र जैन, संगठन मंत्री दीपक जैन, सांस्कृतिक मंत्री राजकुमार जैन और संरक्षक मंडल में सुनील जैन, धर्मेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन, गोकुल चंद जैन, राजेश जैन, निखलेश जैन, गिरीश चंद जैन, सुशील जैन, रामस्वरूप जैन, राजीव जैन, प्रवीण जैन, नीरज जैन, प्रदीप जैन, वसुंधरा हरीश चंद जैन, आलोक जैन, मधुवन सुनील जैन (बरबाई वाले) तथा अन्य सदस्य मनोज जैन (मंडावली), सतीश जैन, राजू जैन, बॉबी जैन, हेमंत जैन, शशांक जैन, राजकुमार जैन, आकाश जैन (बरेह वाले), अंकित जैन, अमित जैन, विक्की जैन, सूर्या जैन, विश्वास जैन, सौरभ जैन, लक्ष्मी नगर से राजू जैन (घी वाले), रानू जैन, वंश जैन, ललित जैन, नरेंद्र जैन, अरिहंत जैन, पंकज जैन, राजेश जैन (हाथीपुरा वाले), गुड्ड जैन (अंबाह), और गुड्डू जैन (धौलपुर) को चुना गया। अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि यह संस्था समाज के कल्याण और जैन धर्म के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।













Add Comment