अखिल भारतीय पालीवाल जैन महासभा ने बोदला सौ फूटा स्थित प्रेम वाटिका में क्षमावाणी पर्व के साथ वृद्धजन, त्यागी वृत्ति, और प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह का शुभारंभ उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने किया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। अखिल भारतीय पालीवाल जैन महासभा ने बोदला सौ फूटा स्थित प्रेम वाटिका में क्षमावाणी पर्व के साथ वृद्धजन, त्यागी वृत्ति, और प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह का शुभारंभ उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सभी से क्षमा याचना करते हुए कहा कि सामाजिक एकता और प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सही मायने में वही समाज उन्नति कर सकता है, जिसके युवा समाज सेवा के साथ-साथ देश सेवा के लिए भी समर्पित हों। संयोजक मुकेश चंद जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज को दिशा देने वाले युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों, मेधावी छात्र-छात्राओं, और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया। महिला शाखा मंत्री एकता जैन ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। सभी ने एक-दूसरे से माफी मांगकर क्षमावाणी पर्व मनाया। ध्वजारोहण का कार्य मोहनलाल और अनिल कुमार जैन, खेलकूद उद्घाटन रूपकिशोर जैन, और मेला उद्घाटन अनिल कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार जैन ने की।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक जैन, भागचंद जैन, सरक्षक हेमा जैन, अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, मंत्री विवेक जैन, मोहिताश जैन, पारस चंद्र जैन, कैलाश चंद्र भगत, जितेंद्र कुमार जैन, नीरज जैन, सरिता जैन, महेश चंद्र जैन, शिखर चंद जैन, निर्मल कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, विजय जैन निमोरब, सुशील जैन, विजय कुमार जैन, डॉ. संदीप जैन, दिनेश जैन भगत, अशोक जैन, कुलदीप जैन, राजेंद्र कुमार जैन, धर्म चंद जैन, पंकज जैन, योगेश जैन, गिरीश जैन, लकी जैन, राजेंद्र जैन पांडव, महावीर प्रसाद जैन, हार्दिक जैन, संयम जैन, विपिन जैन, अनन्त जैन, घनश्याम जैन, अरविन्द कुमार जैन, दीपक जैन, गौरव जैन, आदित्य जैन, डॉ. अतुल जैन, मुदित जैन, जयंती जैन, प्रगति जैन, स्वीटी जैन, नीतू जैन, वंदना जैन, मधु जैन, रविवाला जैन, मालती जैन, निर्मला जैन, रेनू जैन, पूजा जैन, निधि, अंजलि, साधना, बुलबुल, करिश्मा आदि उपस्थित रहे।













Add Comment