महावीर इंटरनेशनल की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025-27 में दडूका बांसवाड़ा निवासी समाजसेवी अजीत कोठिया को अंतरराष्ट्रीय निदेशक (नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल) नियुक्त किया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
महावीर इंटरनेशनल की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025-27 के लिए दडूका बांसवाड़ा निवासी जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अजीत कोठिया को अंतरराष्ट्रीय निदेशक (नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल) नियुक्त किया गया। यह विभाग संगठन में पहली बार बनाया गया है। एमआई के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन ने बताया कि कोठिया इस नई जिम्मेदारी को निभाने वाले देश के पहले वीर साथी होंगे। अजीत कोठिया लंबे समय से महावीर इंटरनेशनल से जुड़े हुए हैं और उन्होंने संगठन में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय सचिव, इंटरनेशनल डायरेक्टर (ग्रामीण क्षेत्र विकास), जोन चेयरमैन, जोन सचिव तथा केंद्र सचिव जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
उनके इस नवनियुक्त पद पर मनोनयन पर सोहनलाल वैद्य, पुरुषोत्तम भंडारी, गौतम राठौड़, सुनील गांग, आयुष जैन, विनोद दोशी, वंदना बक्षी, शिल्पा बंब, पृथ्वीराज जैन, मणिलाल सूत्रधार, भरत जैन कलिंजरा, हर्षवर्धन जैन, पुष्पक जैन, भुवनेश्वरी मालोंत, सुरेश गांधी, प्रभाकर नैनावटी, डूंगरलाल पटेल, अशोक भंडारी, विक्रम सिंह करनोत, विजय जैन, प्रीतल पंड्या, सुंदरलाल पटेल, राजमल सोनी सहित कई वरिष्ठ साथियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।













Add Comment