समाचार

अहिंसा दिवस पर मुनि श्री विनम्र सागर जी की प्रेरणा से स्वच्छ इंटरनेट सुरक्षित देश का हुआ आगाज, ज्ञापन दिया ः पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत, काली पट्टीयां बांधी


मुनि श्री विनम्र सागर जी ने अहिंसा दिवस पर “स्वच्छ इंटरनेट सुरक्षित देश” अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान किसी एक संत, एक समाज अथवा क्षेत्र का नहीं है यह तो जन जन का अभियान है सभी संत महात्मा, मौलवी, धर्मगुरुओं का है। पढ़िए एक रिपोर्ट


इंदौर। इंटरनेट आज हमारी जरूरतों में शामिल हो चुका है। वर्तमान में इंटरनेट हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन जब तक इसका सही उपयोग होता है तो यह किसी वरदान से कम नहीं परन्तु यदि इसका दुरूपयोग होता है तो यह एक भयंकर अभिशाप भी है। आज़ हमारे बच्चे समय से पहले बड़े हो रहे हैं बाल अपराध बढ़ रहे हैं। अश्लीलता, मांसाहार और हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। देश-प्रदेश और इस क्षेत्र नगर के कद्दावर नेता इस ओर ध्यान दें और स्वच्छ इंटरनेट के लिए कानून बनाए।

उक्त बातें आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी ने अहिंसा दिवस पर “स्वच्छ इंटरनेट सुरक्षित देश” अभियान की शुरुआत करते हुए कही उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान किसी एक संत, एक समाज अथवा क्षेत्र का नहीं है यह तो जन जन का अभियान है सभी संत महात्मा, मौलवी, धर्मगुरुओं का है। वे सभी आगे आकर अपनी सत्य अहिंसामय संस्कृति को बचाएं। यह अभियान बंद नहीं होना चाहिए जब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हो जाएं।

वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के द्वारा पत्र लिखो अभियान की शुरुआत की गई

उक्त जानकारी देते हुए नगर के वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि पूज्य मुनि श्री के आशीर्वाद से गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस पर इंदौर नगर में विनम्र वाणी परिवार, जैन सोशल ग्रुप ओजस के काली पट्टी बांधों अभियान के साथ ही वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के द्वारा पत्र लिखो अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजन समिति के शिरिष अजमेरा, राजेश जैन ओजस, ओम पाटोदी आदि सदस्यों द्वारा माननीय सांसद महोदय शंकर लालवानी जी को ज्ञापन सौंपा गया। सांसद महोदय ने पोस्ट कार्ड पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि मैं यह मुद्दा आगामी लोकसभा सत्र में आपके माध्यम से उठाऊंगा।

इस अवसर पर हजारों लोगों ने अपनी हाथों में काली पट्टी बांध कर एवं माननीय प्रधानमंत्री व संचार मंत्री भारत सरकार के नाम पत्र लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। पाटोदी ने बताया कि आगामी दिनों में पत्र लिखो अभियान देशभर में शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान सीए प्रतीक जैन, शैशव सिंघई, यश जैन, मनोज जैन, अकलंक जैन, अक्षय जैन, गौरव जैन, अंशुल जैन, गिरीश जैन, रितेश जैन, मनीष लुहाड़िया आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page