श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा की ओर से वार्षिक क्षमावाणी कार्यक्रम सोमवार को लोहामंडी स्थित अग्रसेन सेवा सदन में सानंद हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के पदाधिकारियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा की ओर से वार्षिक क्षमावाणी कार्यक्रम सोमवार को लोहामंडी स्थित अग्रसेन सेवा सदन में सानंद हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के पदाधिकारियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के परम संरक्षक सम्मान और दशलक्षण महापर्व में दस दिन का उपवास करने वाले तपस्वियों और शादी की 50वीं सालगिरह पूर्ण करने वाले दंपतियों का सम्मान किया गया।
इस आयोजन में मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज और मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में इस प्रकार के कार्य होने चाहिए, जिससे समाज में एकता और विकास होता है। इसके उपरांत अग्रवाल जैन समाज के बालक-बालिकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिनमें नृत्य, भक्ति गीत और जैन धर्म पर आधारित लघुनाटिका शामिल रही। समाज के बच्चों ने ‘जीवन में क्षमा का महत्व’ विषय पर प्रस्तुति दी गई। जिसने उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में समकित जैन एवं विनीता जैन का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक कुमार अग्रवाल आईपीएस, विशिष्ट अतिथि पीयूष जैन डिप्टी सीएमओ रहे। जिसका अग्रवाल दिगंबर महासभा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से मिच्छामि दुक्कड़म उच्चारण करते हुए एक-दूसरे से क्षमा याचना की। संचालन राजकुमार जैन एवं अजय जैन ने किया। इस मौके पर पवन जैन, महामंत्री संजय बाबू जैन, कोषाध्यक्ष विजय जैन, राकेश जैन, विवेक जैन, विष्णु जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, सचिन जैन, अजीत जैन, जयंती जैन, अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment