समाचार

अग्रसेन सेवा सदन में क्षमावाणी महापर्व की धूम : रक्तदान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का शुभारंभ


आगरा के अग्रसेन सेवा सदन में श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा द्वारा वार्षिक क्षमावाणी महापर्व का भव्य आगाज हुआ। पहले दिन रक्तदान शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता और सामुदायिक सभा के साथ समाज सेवा और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी में श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा द्वारा आयोजित वार्षिक क्षमावाणी महापर्व का शुभारंभ 14 सितंबर को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों से की गई।पहले दिन आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मानवता का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें प्रतिभागियों की कलाकृतियों ने सबका मन मोह लिया।

साधारण सभा में सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श 

दोपहर में हुई साधारण सभा में महासभा के सदस्यों ने सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और आने वाले आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन समिति के महामंत्री संजय जैन ने बताया कि 15 सितंबर को महोत्सव के दूसरे दिन सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष क्षमावाणी कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर महासभा अध्यक्ष पवन जैन, महामंत्री संजय जैन, विजय जैन, विष्णु जैन, राजीव जैन, सुरेशचंद जैन, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page