समाचार

आगरा में दिगंबर जैन महिला मंडलों का भव्य सम्मेलन आयोजित : मुनि सौम्यसागर जी और मुनि निश्चलसागर जी ससंघ के सानिध्य में हुआ आयोजन


आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित महिला मंडलों के सम्मेलन में पूज्य मुनि सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनि निश्चलसागर जी महाराज ससंघ का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और धार्मिक चर्चा पर विशेष विमर्श हुआ। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में श्री शांतिसागर अहिंसा चौक (हरीपर्वत), महावीर मार्ग, हरिपर्वत आगरा में आज नगर के विभिन्न दिगंबर जैन महिला मंडलों का सम्मेलन एवं संगोष्ठी आयोजित हुई। यह आयोजन पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य पूज्य मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री निश्चलसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण के पश्चात बालिका मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

 

महिला मंडलों ने महिला सशक्तिकरण, समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। पूज्य मुनि सौम्यसागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में महिला शक्ति की गरिमा और धर्म के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, मंत्री मनीष जैन ठेकेदार, कोषाध्यक्ष राकेश जैन पर्दे वाले, मनोज जैन, सतेंद्र जैन साहूला, विमल जैन, रमेश जैन, नरेश लुहाड़िया, अनुज जैन, दीपक जैन, सीमा जैन, सपना जैन, शशि जैन, प्रिन्सी जैन और मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ और आशीर्वचन के साथ हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page