आगरा नगर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव महोत्सव हुआ। जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में प0 पू0 युगल मुनी श्री शिवानंद जी महाराज एवं प्रशमानंद जी महाराज, प0 पू0 उपाध्याय मुनी श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं विश्व सम्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत द्वितीय दिन रविवार २१ अप्रेल को श्री 1008 तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के भव्य जन्म कल्याणक की भव्य शोभायात्रा से पूरा आगरा नगर भक्तिमय हो गया। पढि़ए आशीष जैन मोनू की पूरी रिपोर्ट…
आगरा। आगरा नगर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव महोत्सव हुआ। जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में प0 पू0 युगल मुनी श्री शिवानंद जी महाराज एवं प्रशमानंद जी महाराज, प0 पू0 उपाध्याय मुनी श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं विश्व सम्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत द्वितीय दिन रविवार 21 अप्रेल को श्री 1008 तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के भव्य जन्म कल्याणक की भव्य शोभायात्रा से पूरा आगरा नगर भक्तिमय हो गया। प्रात: 9:30 बजे से भगवान महावीर की जन्मकल्याणक की विशाल रथयात्रा 1008 श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस से आरम्भ हुई। रथयात्रा का शुभारम्भ नवीन जैन राज्यसभा सांसद, प्रदीप जैन पी.एन.सी., परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वाले द्वारा भगवान महावीर की आरती उतारकर किया गया एवं शोभायात्रा को राज्यसभा सासंद श्री नवीन जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया गया। डा. विमलेश जैन पुष्पेंद्र जैन विधायक चौधरी बाबूलाल, मनोज जैन पोद्दार, राजीव जैन पोद्दार, अनन्त जैन, अशोक जैन पूर्व उपनगर प्रमुख, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, निर्मल मोट्या, पुष्पेन्द्र जैन, प्रवीण जैन नेताजी, राहुल जैन, अनिल जैन रहीस, सतीश चन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, सुशील जैन, राकेश जैन पार्षद, अंकुश जैन, चौधरी तपेश जैन आदि का जयपुर हाउस जैन समाज द्वारा साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन द्वारा किया गया। प्रात: 9 30 बजे से भगवान महावीर की जन्मकल्याणक की विशाल रथयात्रा 1008 श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस से आरम्भ होकर प्रताप नगर चौराहा, जयपुर हाउस कॉलोनी, अंहिला पार्क एडीए ऑफिस जैन स्मृति भवन, लोहामण्डी बाजार, बल्देवगंज, रेलवे फाटक, सेन्ट जोन्स, राजा मण्डी चौराहा, नूरी दरवाजा, हॉस्पीटल रोड, अग्रसेन चौक फब्बारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चिम्मन चौराहा, दरेसी नं. 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धुलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, मण्डी सईद खां होती हुई दोपहर 4:00 बजे कुण्डलपुर नगर एम.डी.जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर पहुंची।
भगवान महावीर के जीवन पर आधारित निकली झांकियां
शोभायात्रा में तीन दर्जन से अधिक झांकियां, ग्यारह बग्गियां, पांच रथ, नोबैण्ड, चौबीस घोड़े शामिल थे। भगवान महावीर के जीवन पर आधारित झांकियों में सौधर्म इन्द्र द्वारा पाण्डुक शिला पर बालक वर्धमान का अभिषेक, माता के सोलह सपने, कमठ का उपसर्ग, भगवान महावीर का जन्म कल्याणक, महावीर का वैराग्य, नमोकार मंत्र की महिमा, टीले का अतिशय, बेटी बचाओ- चंद्रयान बेटी पढ़ाओ के द्वारा सामाजिक संदेश की झांकी, जल संरक्षण व जल बचाओ, इटावा की नाचने वाली घोड़ी, महावीर जन्म कल्याण शोभायात्रा का मुख्य आर्कषण महावीर स्वामी बालक वर्धमान का पालना जिसको कि भक्त लोग वर्धमान बालक को पालना झुलाकर अपने आपको पुण्यशाली महसूस कर रहे थे। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी व कृत्रिम हाथी रथ की झांकी जिस पर सौधर्म इन्द्र विराजमान थे। प्रथम रथ पर मां जिनवाणी विराजमान थी। द्वितीय ऐरावत हाथियों के द्वारा सुशोभित रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विद्यमान थी।
जगह-जगह आरती उतारकर व पुष्प वर्षा की गई
फुब्बारा चौराहे पर सलीम मोहम्मद जी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने पदाधिकारी का शाल पहनकर वह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं अपने मण्डल की पोशाकों में केशरिया चुनरी, लाल चुनरी एवं राजस्थानी परिधान में मुख्य रथ के आगे डाण्डियां नृत्य करती हुई चल रही थी एवं पुरूष श्वेत वस्त्र धारण कर केशरिया दुपट्टा व सिर पर पगडिय़ां लगाकर भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए वातावरण को गुजायंमान कर रहे थे। इसके आगे उत्तर भारत का किशोर बैण्ड अपनी सुर मधुर सुर लहरियां बिखेरता हुआ चल रहा था। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद अंहिसा चौक हरीपर्वत स्थित एम. डी. जैन. इण्टर कॉलेज के मैदान पर बने कुण्डलपुर नगर पर पहुंची। शोभायात्रा का कुण्डलपुर पहुंचने पर सौधर्म इन्द्रों द्वारा 1008 कलशों से रजतमयी पाण्डुक शिला 1008 पर अभिषेक किया गया तथा मुनिश्री ससंघ के प्रवचन हुए।
वात्सल्य भोज का किया गया आयोजन
कलशाभिषेक पश्चात् श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन महासभा द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में रथयात्रा का संचालन दीपक जैन, सुबोध जैन, अरविंद जैन, सिद्धार्थ जैन, नीरज जैन, बॉबी दीपक आदि द्वारा संभाली गई। सायं 7:30 बजे से मुख्य पण्डाल में युवा मण्डल एवं महिला मण्डल द्वारा 1008 दीपकों द्वारा भगवान महावीर की संगीतमयी आरती की गई। रात्रि 9:00 बजे से महिला मण्डलों द्वारा भक्तिमय संगीत नृत्य पालन हारे का पालना कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।
सम्मान समारोह
मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू ने बताया कि दिनांक 22.04.2024 को प्रात: 7:00 बजे से श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्रीजी का अभिषेक, दैनिक पूजन व जिनेन्द्र महाअर्चना, दोपहर 12:00 बजे से आगरा दिगम्बर जैन परिषद की साधारण बैठक तथा रात्रि 7-00 बजे सम्मान समारोह का आयोजन होगा। दिनांक 22.04.2022 को प्रात: 200 बजे से श्रीजी की रथयात्रा जयपुर हाउस के लिए वापसी होगी। इस अवसर पर पारस बाबू जैन, अनिल रहीस, दिलीप जैन, विवेक जैन, सतेन्द्र जैन, राहुल जैन पश्चिम पुरी, अखिल बरोलिया, अक्षय राजेश जैन, लाल परमेंद्र जैन, अरुण जैन छोटू जैन, सुशील जैन, अक्षय जैन, अजीत जैन, मनोज जैन, जीवन जैन अहिंसा, राकेश जैन पार्षद, पवन जैन, विनोद जैन, अजीत जैन, पंकज जैन, संजय जैन, अजय जैन, अलका जैन बजाज, संतोष बरौल्या, दीपक जैन बोतल वाले, शुभम जैन, वन्दना जैन, संगीता जैन, अर्चना जैन, नीलम जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रमों का संचालन सुनील जैन ठेकेदार द्वारा किया गया।













Add Comment