समाचार

आगरा में पहली बार होगा गुरु दक्षिणा महोत्सव : भारतीय जैन संगठना उत्तर प्रदेश करेगी शिक्षकों का सम्मान


आगरा में पहली बार भारतीय जैन संगठना उत्तर प्रदेश द्वारा 7 सितम्बर को गुरु दक्षिणा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जैन समाज के दस चयनित शिक्षकों को “शिक्षासारथी सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। पढ़िए मनोज जैन बाकलीवाल की खास रिपोर्ट…


आगरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संगठना (बीजेएस) उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार 7 सितम्बर को पहली बार “गुरूदक्षिणा महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम महावीर भवन, न्यू राजामंडी कॉलोनी में आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा।

इस अवसर पर आगरा नगर के जैन समाज के दस चयनित शिक्षकों को “बीजेएस शिक्षा सारथी सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। चयनित शिक्षक विभिन्न कॉलेजों, इंटर कॉलेजों और स्कूलों से जुड़े हुए हैं और उन्होंने समाज की शैक्षणिक उन्नति में विशेष योगदान दिया है।

आर्शीवचन हेतु पूज्य श्री जय मुनि जी महाराज साहब एवं पूज्य श्री आदीश मुनि जी महाराज साहब का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में सीएमडी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रदीप जैन, डी.आई.जी. चंबल म.प्र. सुनील कुमार जैन आईपीएस एवं वरिष्ठ सीए सुरेशचंद जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बीजेएस उत्तर प्रदेश के राज्याध्यक्ष रोहित जैन अहिंसा, राज्य महामंत्री सुरेन्द्र जैन, राज्य संरक्षक मनोज जैन बाकलीवाल, मुकेश जैन ओसवाल, जिलाध्यक्ष पंकज जैन, शैलेन्द्र जैन रपरिया, कुमार मंगलम जैन, अंकेश जैन, पारस जैन कंसल, मनीष जैन लालू और अंकुश जैन सहित पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इसे सफल बनाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page