नौगामा नगर में विराजमान मुनिश्री तीर्थनंद जी महाराज के शिष्य मुनिश्री भावनंद जी महाराज के सान्निध्य में शनिवार प्रातः वागड़ के बड़े बाबा भगवान आदिनाथ नेमिनाथ की शांतिधारा बड़े भक्ति भाव से हुई। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…
नौगामा। नगर में मुनि श्री भावनंद जी महाराज के सान्निध्य में शांतिधारा अभिषेक किया गया। नौगामा नगर में विराजमान मुनिश्री तीर्थनंद जी महाराज के शिष्य मुनिश्री भावनंद जी महाराज के सान्निध्य में शनिवार प्रातः वागड़ के बड़े बाबा भगवान आदिनाथ नेमिनाथ की शांतिधारा बड़े भक्ति भाव से हुई। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य पंचोली मोहनलाल मदनलाल को प्राप्त हुआ। मुनि श्री की आहारचार्य के बाद लघु सम्मेद शिखर सुखोदय तीर्थ की वंदना की 24 टोक 7 गुफा तथा जल मंदिर मुख्य मंदिर के दर्शन किए।
इस अवसर पर मुनिश्री ने निर्माणाधीन 1008 भगवान मुनिसुव्रत नाथ जिनालय अवलोकन किया। महाराज जी ने आशीर्वाद दिया कि मंदिर की शीघ्र बनकर तैयार हो एवं भगवान की प्रतिमा विराजमान हो। शाम को जैन पाठशाला के बच्चों को संस्कार दिए जाने के लिए समाजजनों को प्रेरित करते हुए मंगल प्रवचन किया।













Add Comment