समाचार

बावनगजा सिद्ध क्षेत्र में आदिश्वर महा अर्चना विधान हुआ : भक्तामर विधान में निमाड़-मालवा के भक्त जन हुए शामिल


मुनि श्री विवर्धन सागर जी और श्रमण श्री विश्वभद्र सागर जी महाराज के सानिध्य में आदिश्वर महा अर्चना भक्तामर विधान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहीं। अभिषेक के बाद सहस्रनाम के पूजन के साथ 11 हजार श्रीफल समर्पित किए गए। बड़वानी से पढ़िए दीपक प्रधान की खबर…


बड़वानी। बावनगजा सिद्ध क्षेत्र पर विराजित आचार्यश्री विराग सागर जी के मूल संघ के मुनि श्री विवर्धन सागर जी और श्रमण श्री विश्वभद्र सागर जी महाराज के सानिध्य में आदिश्वर महा अर्चना भक्तामर विधान किया गया। इसमें बड़वानी और निमाड़,मालवा के अलावा पूरे देश से पधारे श्रावक और श्राविकाओं ने कमल जैन एंड पार्टी बड़वाह की मधुर धुन पर विधान संपन्न किया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष विनोद दोशी ने श्रावकों का आभार माना और अनुमोदना प्रकट की।

11 हजार श्रीफल समर्पित किए

इस अवसर पर सुबह बावनगजा के बड़े बाबा के चरणों में अभिषेक के बाद सहस्रनाम के पूजन के साथ 11 हजार श्रीफल समर्पित किए गए। इसके बाद आहार चर्या और सामयिक हुई। शाम को गुरु भक्ति प्रतिक्रमण हुआ। इस अवसर पर तीन संघ के लगभग 22 मुनि जिनमें एक आचार्य, आर्यिका, क्षुल्लक, क्षुल्लिका विराजमान हैं। यह जानकारी मनीष जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page