दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ,इंदौर रीजन , सामाजिक संसद इंदौर , महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती की 20 दिवसीय पदयात्रा के अंतर्गत आज प्रभात फेरी का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर क्लर्क कॉलोनी परदेशीपुरा सुखलिया ,गोरीनगर जैन मंदिर के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ । पढ़िए विशेष रिपोर्ट …….
इंदौर । दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ,इंदौर रीजन, सामाजिक संसद इंदौर , महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती की 20 दिवसीय पदयात्रा के अंतर्गत आज प्रभात फेरी का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर क्लर्क कॉलोनी परदेशीपुरा सुखलिया ,गोरीनगर जैन मंदिर के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ ।बीस दिवसीय प्रभात फेरी के समन्वयक श्री सुशील पांडया, श्री सनत गंगवाल, श्री रमेश बड़जात्या ने बताया कि आज प्रभात फेरी प्रातः 7:00 बजे मंदिर जी से प्रारंभ होकर परदेसी पुरा भ्रमण करती हुई पुनः क्लर्क कॉलोनी जैन मंदिर पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, महासचिव विपुल बाँझल, सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष श्री राजकुमार पटौदी, श्री एमके जैन, श्री नवीन गोधा, श्री आनंद गोधा , इंदौर रीजन अध्यक्ष वितूल अजमेरा, की विशेष उपस्थिति में मुनि श्री पूज्य सागर जी के आशीर्वाद से अत्यंत धार्मिक भाव से बहुत ही ऊर्जा के साथ ,महिला मंडल की विशेष ड्रेस कोड , समाज जन का बड़ा समूह शुद्ध सोलें के कपड़ों में श्री जी को विशेष पालकी में लेकर धूमधाम से भ्रमण कराया।
शोभायात्रा के संपूर्ण मार्ग पर श्री जी की भव्य आरती की गई । प्रभात फेरी के आज के मार्गदर्शक श्री होलास सोनी व मनोहर झंझरी थे। आज ध्वजारोहण श्री नवीन गोधा, आनंद गोधा व उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारीयो की उपस्थिति मैं होलास आशा जी सोनी ने किया। शोभायात्रा में श्री राजेंद्र सोनी श्री पवन सिंघई श्री संजय अहिंसा श्री देवेंद्र जैन डी के ,श्री प्रवीण जैन ,श्री शरद जैन कोल , श्री महेंद्र जैन , श्री प्रदीप मामा ,श्री रितेश पाटनी, श्री हंसल पहाड़िया , ऋषभ जैन , सुबोध जैन अहिंसा ,संजय पपड़ीवाल सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे।













Add Comment