इंदौर में 12 मार्च से “आदिनाथ से महावीर पदयात्रा” शुरू होगी, जो ऋषभदेव जन्मकल्याणक से प्रारंभ होकर 30 मार्च महावीर जयंती पर कांच मंदिर में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान 60 से अधिक जैन मंदिरों में धर्म प्रभावना का संदेश दिया जाएगा।
इंदौर। शहर में भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर तक की परंपरा को याद करते हुए “आदिनाथ से महावीर पदयात्रा” निकाली जा रही है। यह पदयात्रा 12 मार्च को ऋषभदेव जन्मकल्याणक के दिन स्कीम नंबर-78 से शुरू होगी और 30 मार्च को महावीर जयंती के दिन कांच मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा प्रतिदिन प्रातः 6:45 से प्रारंभ होगी ।
आचार्य श्री वर्धमान सागर और आचार्य श्री अभिनन्दन सागर महाराज के शिष्य अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में तथा इंदौर में विराजमान सभी साधु-संतों के आशीर्वाद से यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है।
महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कसलीवाल और दिगम्बर जैन सामाजिक संसद के कार्याध्यक्ष दिलीप पाटनी ने बताया कि पदयात्रा रोज शहर के अलग-अलग जैन मंदिरों से शुरू होकर दूसरे मंदिरों तक पहुंचेगी। इस दौरान लगभग 60 से ज्यादा जैन मंदिरों में यह यात्रा पहुंचेगी।
दिगम्बर जैन सामाजिक संसद के कार्य महामंत्री सुशील पंड्या, महावीर ट्रस्ट के महामंत्री बाहुबली पांड्या, राष्ट्रीय फेडरेशन अध्यक्ष मनोहर झांझरी, इंदौर रीजन फेडरेशन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव संजय पापड़ीवाल और राष्ट्रीय फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश विनायका ने समाजजनों से अपील की है कि वे रोज पदयात्रा में शामिल होकर धर्म प्रभावना का हिस्सा बनें।













Add Comment