श्री मेवाड जैन युवा संस्थान द्वारा आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शोभायात्रा के अलावा विराट कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। पढ़िए उदयपुर की यह पूरी खबर…
उदयपुर। यह अत्यंत हर्ष का विषय है की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिनाथ जयंती ‘प्रथमेश 2025’ रविवार 23 मार्च, 2025 को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनायी जाएगी। श्री मेवाड जैन युवा संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी पत्रिका के माध्यम से घर-घर बांटी जा चुकी है।
संस्थान ने सभी से अनुरोध किया है कि कल प्रातः 7.00 बजे भव्य शोभायात्रा (टाउन हॉल से विभिन्न मार्ग द्वारा पंचायती नोहरा), निकाली जाएगी। इसके अलावा प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले स्वामी वात्सल्य (पंचायती नोहरा, सिन्धी बाज़ार) एवं साँय 7.00 बजे विराट कवि सम्मेलन (भारतीय लोक कला मंडल) मंे सपरिवार पधारने और कार्यक्रमों को सफल बनाने का निवेदन भी किया गया है।













Add Comment