समाचार

भव्य शोभायात्रा के साथ आचार्यश्री के चरणों की हुई स्थापनाः शोभायात्रा का स्वागत व छत्तीसी विधान सम्पन्न


आचार्यश्री विद्या सागरजी महाराज व आचार्यश्री समय सागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एक भव्य समारोह के साथ नसिया, दिगंबर जैन मंदिर, दमोह में निर्मित आकर्षक भव्य वेदी पर स्थापित करने का सौभाग्य कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष के परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बनगांव आदि को आचार्यश्री चरणों का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पढ़िए दमोह से राजीव सिंघई की यह पूरी खबर…


दमोह। संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्या सागरजी के पावन चरण चिन्ह विद्यानिधि आचार्यश्री समयसागर जी के मंगल आशीर्वाद से एक भव्य समारोह के साथ नसिया दिगंबर जैन मंदिर दमोह में निर्मित आकर्षक भव्य वेदी पर स्थापित करने का सौभाग्य कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ललित सराफ, प्रदीप सराफ, अशोक सराफ, अभय बनगांव आदि को आचार्यश्री चरणों का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

छत्तीसी विधान संपन्न 

पंडित अभिषेक जैन के निर्देशन में चरणों के अभिषेक आरती के उपरांत आचार्यश्री की मंगलमय पूजन आचार्य छत्तीसी विधान संपन्न किया गया। इसके पूर्व नन्हे मंदिर से गुरुचरण स्थापना महोत्सव भव्य आकर्षक शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो घंटाघर, राय चौराहा होते हुए नसिया मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत 

शोभा यात्रा में सबसे आगे रथ पर विराजमान श्रावक हाथों में धर्म ध्वज लेकर शोभा बढ़ा रहे थे। आचार्यश्री के चरणरथ में विराजमान थे। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रावक स्वागतकर आरती उतार रहे थे। विभिन्न महिला मंडल मंगल कलश लेकर शोभायात्रा में सम्मिलित थे। शोभायात्रा मार्ग को तोरण द्वारों से सुंदर सजाया गया था। सकल जैन समाज, जैन पंचायत दमोह का सहयोग रहा। चंद्रकुमार सराफ परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं के सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page