समाचार

आचार्यश्री चैत्यसागर जी का वर्षायोग नसिया जी में तय : आचार्यश्री ने कहा समाज को संतवाद और पंथवाद से दूर रहना चाहिए


बेलनगंज के कचौड़ा बाजार धर्मशाला में आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं क्षुल्लकश्री ध्यान सागर जी महाराज की उपस्थिति में चातुर्मास घोषणा रविवार को की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। सकल जैन समाज मोतीकटरा, बेलनगंज के अलावा अन्य शैलियों ने भी चातुर्मास कराने के लिए आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल अर्पण किया। आगरा से पढ़िए, मनोज जैन बाकलीवाल की यह खबर…


आगरा। बेलनगंज के कचौड़ा बाजार धर्मशाला में आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं क्षुल्लकश्री ध्यान सागर जी महाराज की उपस्थिति में चातुर्मास घोषणा रविवार को की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इससे पूर्व सकल जैन समाज मोतीकटरा, बेलनगंज के अलावा अन्य शैलियों ने भी चातुर्मास कराने के लिए आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल अर्पण किया। जिसके बाद आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ने कहा कि संत किसी पंथ के नहीं होते, वह तो आगम पंथी होते हैं, उन्होंने कहा कि समाज को भी संतवाद और पंथवाद से दूर रहना चाहिए। इसी बीच आचार्यश्री ने मंगल चातुर्मास घोषणा करते हुए श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में करने का निर्णय लिया और साथ ही सभा में उपस्थित क्षुल्लकश्री ध्यान सागर जी महाराज ने भी जिनवाणी सुनने के महात्म्य के विषय में बात रखी। इस दौरान क्षुल्लकश्री को भी सभी शैलियों ने आगरा में ही चातुर्मास स्थापना करने का अनुरोध किया। संचालन मनोज जैन ने किया।

इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, निर्मल जैन मौठ्या, अशोक जैन, अनंत जैन, राजेंद्र जैन, महिपाल जैन, पवन जैन, पंकज जैन, विवेक जैन, अनंत जैन, गोपीचंद जैन, कमल जैन, अखिल बारोलिया, नरेश पांड्या, शुभम जैन सहित सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page