बुधवार को गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभसागर महाराज ससंघ का आगरा के शमशाबाद रोड स्थित नवनिर्मित जिनालय श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा बरौली अहीर की पावन धरा पर प्रथम बार भव्य शोभायात्रा के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। बुधवार को गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभसागर महाराज ससंघ का आगरा के शमशाबाद रोड स्थित नवनिर्मित जिनालय श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा बरौली अहीर की पावन धरा पर प्रथम बार भव्य शोभायात्रा के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में गुरुभक्तों ने गुरुवर का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की।
इस अवसर पर ज्ञानोदय क्लब युवा मंडल, पत्तर गली युवा मंडल एवं आगरा सकल जैन समाज ने आचार्यश्री सौरभ सागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री सौरभसागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 28 अप्रैल को आगरा के शमशाबाद रोड स्थित बगदा बरौली अहीर के नवनिर्मित जिनालय श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भव्य वेदी एव शिखर शिलान्यास महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

मंदिर मंत्री अनंत कुमार जैन ने बताया कि 28 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य महोत्सव में आगरा, दिल्ली, सहारनपुर, लखनऊ, ग्वालियर, इंदौर के भक्त बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। इस महोत्सव की तैयारियां बरौली अहीर सकल जैन समाज ने शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर अनंत कुमार जैन मंदिर मंत्री सुधीर कुमार जैन, महेशचंद जैन, विकास जैन आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, प्रवेश जैन, सुरेशचंद जैन, नीलिमा जैन, सुमन जैन, समस्त बगदा बरौली अहीर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment