जैन समाज के गुरु भक्त परिवार के श्रावक श्रेष्ठी का दु:खद निधन, जैन समाज के लिए बेहद दु:खद घटना है। इस घटना ने हर समाज जन के हृदय को द्रवित कर दिया। तन पर सिर्फ धोती-दुपट्टा, कोई मोह-माया नहीं, निर्मल भावों के साथ, अजमेर शहर के धर्मनिष्ठ परिवार मिश्रीलाल गदिया ज्ञानोदय तीर्थ नारेली कोषाध्यक्ष के छोटे भ्राता सुनील कुमार गदिया आज प्रातः पूज्य आचार्यश्री सुनील सागर जी महाराज का पड़गाहन कर, अपने निज निवास स्थान ले जाते समय आकस्मिक रूप से मृत्यु को प्राप्त हो गए। पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……
अजमेर। जैन समाज के गुरु भक्त परिवार के श्रावक श्रेष्ठी का दु:खद निधन, जैन समाज के लिए बेहद दु:खद घटना है। इस घटना ने हर समाज जन के हृदय को द्रवित कर दिया। तन पर सिर्फ धोती-दुपट्टा, कोई मोह-माया नहीं, निर्मल भावों के साथ, अजमेर शहर के धर्मनिष्ठ परिवार मिश्रीलाल गदिया ज्ञानोदय तीर्थ नारेली कोषाध्यक्ष के छोटे भ्राता सुनील कुमार गदिया आज प्रातः पूज्य आचार्यश्री सुनील सागर जी महाराज का पड़गाहन कर, अपने निज निवास स्थान ले जाते समय आकस्मिक रूप से मृत्यु को प्राप्त हो गए। ऐसे धर्म निष्ठ श्रावक श्रेष्ठी सुनील कुमार गदिया के देवलोक गमन की घटना के बारे में जिसने सुना, हैरत में आ गया। गदिया के मन मे आचार्य श्री को आहारदान की भावना, गुरुदेव का पड़गाहन कर नंगे पैर, तन पर कोई अतिरिक्त कपड़े तक नहीं, विशुद्ध भावों से तन का त्याग हो गया। कैसी उच्च गति को प्राप्त किया होगा? धन्य है वह आत्मा। ऐसी भव्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
इंदौर दिगम्बर जैन समाज, समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या, राजीव जैन बंटी, राजेश जैन दद्दू आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की प्रभु गदिया को अपने श्री चरणों में स्थान दें।













Add Comment