आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश अतिशयकारी अष्टम तीर्थेश श्री चन्द्रप्रभ भगवान की नगरी डोंगरगढ़ में 1 मई को होने जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश अतिशयकारी अष्टम तीर्थेश श्री चन्द्रप्रभ भगवान की नगरी डोंगरगढ़ में 1 मई को होने जा रहा है।
पूज्य आचार्य संघ के विगत वर्ष कुण्डलपुर मप्र से बढ़े कदम लम्बा पद विहार कर, शिरपुर महाराष्ट्र जाकर रुके तो वहीं चातुर्मास उपरांत शिरपुर से बढ़े कदम डोंगरगढ़ छतीसगढ़ जाकर थमे। फिर डोंगरगढ़ से अमरकंटक मध्यप्रदेश पहुंचे और 8 अप्रैल को अमरकंटक से निर्वाध विहार करते हुए अब पुनः चंद्रोदय तीर्थ डोंगरगढ़ की पुण्यधरा पर पधारेंगे। आचार्यसंघ के मंगल आगमन की खबर से सम्पूर्ण अंचल में जबरदस्त खुशी की लहर है।













Add Comment