समाचार

धर्म सभा में कही आत्महित करने की बात : आचार्य विवेक सागर महाराज ने किया दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

अजमेर। आचार्य विवेक सागर महाराज ने सोमवार को छोटे धड़े की नसियां से वैशाली नगर स्थित पार्श्वनाथ कालोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि आत्महित करने का सौभाग्य मनुष्य जीवन में ही प्राप्त होता है। मंदिर समिति समिति अध्यक्ष बंटी गदिया ने बताया कि धर्म सभा में मंगलाचरण प्रो. सुशील पाटनी, दीप प्रज्वलन राजेश-सौरभ काला ने किया। आचार्य श्री को शास्त्र भेंट प्रीतम सेठी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page