समाचार

कुचामन में “जीव दया ही सच्ची सेवा” कार्यक्रम : महिला प्रकोष्ठ ने लेख और चित्र प्रतियोगिता से मनाया आचार्य वसुनंदी जी का अवतरण दिवस


कुचामन सिटी में धर्म जागृति संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से आचार्य श्री वसुनंदी जी के अवतरण दिवस पर जीव दया सेवा, लेख प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पढ़िए सुभाष पहाड़िया जैन की रिपोर्ट…


कुचामन सिटी में धर्म जागृति संस्थान महिला प्रकोष्ठ की शाखा द्वारा संस्थान के प्रेरक आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के अवतरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस समय आचार्य श्री संघ सहित उत्तर प्रदेश के अहिच्छत्र तीर्थ में चातुर्मासरत हैं।

प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मेघा जैन पहाड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा रैना भूपेंद्र जैन दिल्ली के मार्गदर्शन में आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर आधारित लघु लेख प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 22 बच्चों और 15 बड़ों ने भाग लिया।

इधर 3 अक्टूबर शुक्रवार को “जीव दया ही सच्ची सेवा” कार्यक्रम के तहत सदस्यों ने कुचामन गौशाला में चारा खिलाकर पशु सेवा की। प्रकोष्ठ की मंत्री कविता जैन बज़ ने बताया कि चित्र प्रतियोगिता भी जारी है, जिसमें सभी प्रतिभागियों को आचार्य श्री का चित्र बनाना है।

इस सेवा कार्यक्रम में रीमा सेठी, सीमा बज, वर्षा, खुशबू, संगीता, सोनाली, सोनिया, निखिला, कमला जैन और टीना पांड्या ने भाग लिया। इस अवसर पर गौ सेवा के साथ विश्व पशु कल्याण दिवस भी मनाया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष पहाड़िया जैन ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में बनाए गए चित्र 12 अक्टूबर तक अहिच्छत्र में जमा करवाने होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page