मुनिश्री योगसागर महाराज नगर में विराजमान हैं। उनका आशीर्वाद लेने सर्किल इंस्पेक्टर संदीप शर्मा प्रशिक्षु आरपीएस अंकित पहुंचे। काफी समय तक दोनों अधिकारियों ने गुरुदेव से धर्म चर्चा की और वे गुरुदेव से आशीष एवं चर्चा के बाद काफी गदगद दिखाई दिए। रामगंजमंडी से पढ़िए, यह खबर…
रामगंजमंडी। मुनिश्री योगसागर महाराज नगर में विराजमान हैं। उनका आशीर्वाद लेने सर्किल इंस्पेक्टर संदीप शर्मा प्रशिक्षु आरपीएस अंकित पहुंचे। काफी समय तक दोनों अधिकारियों ने गुरुदेव से धर्म चर्चा की और वे गुरुदेव से आशीष एवं चर्चा के बाद काफी गदगद दिखाई दिए। महाराज श्री ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि आचार्य श्री का जीवंत संदेश था कि मांस निर्यात बंद होना चाहिए। इसके लिए आपको भी कार्य करना चाहिए और गाय बचाने के लिए भी कार्य करते रहना चाहिए।
सरकार मांस निर्यात कर रही है केवल विदेशी धन के लिए यह नहीं होना चाहिए। इसके उपरांत दोनों आला अधिकारियों ने मौजूद भक्तों से गाय एवं गोमाता को बचाने के लिए कहा। इसके बाद इन्होंने शांतिनाथ भगवान के दर्शन भी किए। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के सदस्यों से चर्चा की। उन्हें 27 जनवरी दोपहर की बेला में होने जा रहे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस कार्यक्रम में आने के लिए भी निवेदन किया गया।













Add Comment