थानीय धूलियागंज स्थित पार्श्वपुरी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और नंदीश्वर द्वीप जिनालय में आचार्य श्री विमल सागर संत निलय का भव्य लोकार्पण समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से हुआ। यह समारोह उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। स्थानीय धूलियागंज स्थित पार्श्वपुरी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और नंदीश्वर द्वीप जिनालय में आचार्य श्री विमल सागर संत निलय का भव्य लोकार्पण समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से हुआ। यह समारोह उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। संत निलय के उद्घाटन के साथ ही पंडित अरुण जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में विधान की क्रियाएं संपन्न कराई गईं। मंदिर परिसर भक्तिमय जयघोषों, मंगल ध्वनियों और धर्ममय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी
इस अवसर पर उपाध्यायश्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि संत निलय केवल एक भवन नहीं, बल्कि साधना, सेवा और संस्कारों का पावन केंद्र है। यह स्थान समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संयम और सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया। आयोजन समिति द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी
समाजजनों ने संत निलय के निर्माण को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी उपलब्धि बताते हुए इसे भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक केंद्र बताया। इस अवसर पर उपाध्याय श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट किए गए। इस मौके पर पर नीरज जैन, अवनि जैन, सुनील जैन, अजय जैन, सुशील जैन, रमेशचंद्र जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, राज रतन जैन, ब्रजेश जैन, राजीव जैन, धर्मेंश जैन, अमित जैन, अनिल जैन, नवीन जैन, आदीश जैन, विमल जैन सहित धूलियागंज जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment