आचार्य श्री विभक्त सागरजी नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में विराजमान हैं। पिछले 11 दिनों से आचार्यश्री का सानिध्य मिल रहा है। बुधवार को आचार्यश्री विभक्त सागर जी महाराज के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री विभक्त सागरजी नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में विराजमान हैं। पिछले 11 दिनों से आचार्यश्री का सानिध्य मिल रहा है। बुधवार को आचार्यश्री विभक्त सागर जी महाराज के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया। महाराज श्री के श्री मुख से अमृत वाणी प्रवचन का धर्मलाभ प्राप्त किया जा रहा है। श्रावक-श्राविकाओ ने नवधा भक्ति पूर्वक पड़गाहन कर मुनिराज को आहार कराया। आहार चर्या का सौभाग्य गजेद्र अनिता जैन परिवार को मिला। ग्रेटर बाबा के निज निवास गजेद्र अनिता जैन परिवार ने आचार्यश्री की आहार चर्या को संपन्न कराया। समाजजनों ने गजेंद्र अनिता जैन परिवार के पुण्य की कोटि-कोटि अनुमोदना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।













Add Comment