समाचार

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का 14 दिसंबर को होगा मंगल प्रवेश : आचार्यश्री के नगर प्रवेश को लेकर समाज हैं उत्साहित


आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का निवाई नगर की ओर मंगल विहार चल रहा है। आचार्य श्री का 3 वर्षों के बाद 14 दिसंबर को भव्य मंगल प्रवेश होगा। निवाई से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…


निवाई। आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी परंपरा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का निवाई नगर की ओर मंगल विहार चल रहा है। आचार्य श्री का 3 वर्षों के बाद 14 दिसंबर को भव्य मंगल प्रवेश होगा। निवाई नगर 10 से अधिक जिनालयों की, संघस्थ आर्यिका श्री पूर्णिमामति जी की जन्म नगरी और आर्यिकाश्री विन्रम मति जी की दीक्षा भूमि, अनेक साधुओं की समाधि भूमि हैं। नगर प्रवेश को लेकर समाज काफी उत्साहित हैं।

जीतू ,मोहित ,पवन बोहरा ने बताया कि इसके पूर्व 11 दिसंबर को जीतू भाई की फैक्टरी में आचार्य श्री वर्धमान सागरजी की अगवानी हुई। आचार्य संघ ने झिलाय की ओर मंगल विहार किया। 14 दिसंबर को दोपहर को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की 26 साधु अगवानी करेंगे। वर्ष 2022 के बाद पुनः 3 वर्षों के बाद वर्ष 2025 में निवाई चातुर्मास नहीं होने के बाद बहु प्रतीक्षित आगमन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page