समाचार

आचार्य श्री सन्मतिसागर गुरु समाधि स्मृति दिवस महोत्सव 15 मार्च को : सन्मति निलय भवन का होगा शिलान्यास


दिगंबराचार्य श्री सन्मतिसागरजी महाराज का गुरु समाधि स्मृति दिवस महोत्सव रविवार 15 मार्च को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर सन्मति निलय भवन का शिलान्यास भी होगा। मुरैना/बड़ागांव से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर….


मुरैना/बड़ागांव। दिगंबराचार्य श्री सन्मतिसागरजी महाराज का गुरु समाधि स्मृति दिवस महोत्सव रविवार 15 मार्च को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर सन्मति निलय भवन का शिलान्यास भी होगा। श्री त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव के कार्याध्यक्ष महेंद्र जैन मधुवन ने बताया कि उत्तर भारत के प्रथम दिगंबराचार्य शांतिसागर महाराज छाणी परंपरा के पंचम पट्टाचार्य सन्मति सागर महाराज का गुरु समाधि स्मृति दिवस महोत्सव 15 मार्च को त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव में मनाया जाएगा। इस अवसर पर एलाचार्यश्री त्रिलोकभूषण जी महाराज, गणिनी आर्यिका मुक्तिभूषण माताजी, गणिनी आर्यिका दृष्टिभूषण माताजी, गणिनी आर्यिका अनुभूतिभूषण माताजी एवं क्षुल्लक योगभूषण जी महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा ।

 शिलान्यास अवसर पर यह हैं सौभाग्यशाली

गुरुदेव के समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर “सन्मति निलय भवन” का शिलान्यास करने का सौभाग्य जितेन्द्र कुमार जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन मनीष जैन कृष्णकुंज लक्ष्मीनगर को मिला है। साथ ही पाद प्रक्षालन सीए शीतल जैन नमय जैन मुजफ्फरनगर, चित्र अनावरण जिनेश सीमा जैन श्रेष्ठ बिहार दिल्ली, राजबाला, राजीव, मनोज जैन योजना विहार, आशीष अंजू जैन सोनीपत एवं दीप प्रज्वलन राकेशकुमार अक्षत जैन विश्वास नगर दिल्ली करेंगे। गुरु स्मृति समाधि दिवस महोत्सव में उपस्थित सभी साधर्मी बंधुओं के वात्सल्य भोज की व्यवस्था मधु जैन, विकास सोनिया जैन जग्गी डेरी बड़ौत के सौजन्य से की गई है।

इस तरह पहुंचा जा सकता है त्रिलोकधाम

श्री त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव कमेटी के अधिष्ठाता राजेंद्रप्रसाद जैन, अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल, कार्याध्यक्ष महेंद्र जैन मधुवन, कोषाध्यक्ष के सी जैन ने समस्त गुरुभक्त साधर्मी बंधुओं से रविवार 15 मार्च को श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव पहुंचकर गुरु चरणों में अपनी विनयांजलि प्रस्तुत कर पुण्यर्जन करने की अपील की है। दिल्ली सहारनपुर रोड से अक्षरधाम – गीताकालोनी होते हुए खैंकडा पहुंचें । वहां से ईष्ट पैरीफिल पर होते हुए त्रिलोकतीर्थ धाम पहुंचें। इस नए एक्सप्रेस-वे से अक्षरधाम दिल्ली से त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव पहुंचने के सिर्फ़ 35 मिनट लगते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page