केसरिया जी तीर्थ में विराजित आचार्यश्री पुलकसागर जी महाराज को चातुर्मास के अंतिम दिन स्फटिक से निर्मित चैत्यालय भेंट किया गया। इस अवसर पर यहां के जैन भक्त जन और अतिहंत प्रॉपर्टी के कालूलाल जैन परिवार के सदस्यगण मौजूद थे। पढ़िए ऋषभदेव से सचिन गंगावत की यह खबर…
ऋषभदेव। विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ केसरियाजी में आचार्यश्री पुलकसागर जी महाराज ससंघ के चातुर्मास के अंतिम दिन अरिहंत प्रॉपर्टी के निदेशक कालूलाल जैन, मीना जैन, यतीश सुहानी जैन, नमन जैन, कोमल जैन परिवार ने 5 लाख की लागत से निर्मित स्फटिक का चैत्यालय आचार्य श्री पुलकसागर जी महाराज ससंघ को समर्पित किया।
पारसनाथ के प्रतिष्ठा महोत्सव में होगी प्रतिष्ठित
जिनशरणम ट्रस्ट के ट्रस्टी बलवंत बल्लू ने बताया कि चैत्यालय में चारों मूर्तियां गुरुदेव के आराध्यदेव भगवान पारसनाथ सहित भगवान ऋषभदेव, भगवान महावीर एवं भगवान नेमीनाथ की मूर्तिया विराजमान हैं। इन मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा नागफणी पारसनाथ के प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान प्रतिष्ठित की जाएंगी।
जयपुर में हुआ है चैत्यालय का निर्माण
मीडिया के सचिन गंगावत ने बताया कि स्फटिक का यह सुंदर चैत्यालय का निर्माण जयपुर से निर्मित करवाया गया है। चैत्यालय को जैन परिवार की ओर से गुरुकुल सभागार में बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों के सामने अर्पित किया गया।
यह पदाधिकारीगण थे मौजूद
इस अवसर पर संघपति प्रदीप मामा प्रतिभा मामी, सीमा किकावत सहित समाज के सदस्य पुलक मंच परिवार के सदस्य, महिला मंडल, युवा परिषद के सदस्य, आदिनाथ एकता मंच के सदस्य, तरुण क्रांति मंच के सदस्य उपस्थित थे।













Add Comment