समाचार

आचार्य श्री पुलक सागरजी ने किए पगल्याजी जल मंदिर दर्शन : निर्माणाधीन तीर्थ पावापुरी का भी किया अवलोकन


आचार्यश्री पुलक सागरजी महाराज ससंघ ने शनिवार को प्रातः लोहारिया तालाब की पाल पर स्थित भगवान ऋषभदेव पगल्याजी जल मंदिर और आचार्यश्री रयण सागर शांतिधाम के दर्शन किए। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। आचार्यश्री पुलक सागरजी महाराज ससंघ ने शनिवार को प्रातः लोहारिया तालाब की पाल पर स्थित भगवान ऋषभदेव पगल्याजी जल मंदिर और आचार्यश्री रयण सागर शांतिधाम के दर्शन किए। आर्यिका विजयमति वूमन्स फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेरणा शाह ने बताया कि इससे पूर्व समाजजनों सेठ महेश नोगमिया, पावापुरी तीर्थ कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गांधी तथा ट्रस्ट्रियों ने आचार्य पुलक सागर जी ससंघ को श्रीफल युक्त अर्घ्य चढ़ाकर बैंडबाजों के साथ जल मंदिर लाया गया। जहां पगल्याजी मंदिर कमेटी अध्यक्ष हेमंत वखारिया के नेतृत्व में आचार्य का पाद प्रक्षालन किया गया।

यह तीर्थ नया अध्याय बनेगा- आचार्य श्री 

इसके बाद आचार्य संघ लोहारिया तालाब के मध्य सकल दिगंबर जैन समाज सागवाड़ा द्वारा आचार्य सुनील सागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्माणाधीन पावापुरी तीर्थ पहुंचे। जहां संपूर्ण तीर्थ का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुरातन धर्म नगरी सागवाड़ा के इतिहास में यह तीर्थ नया अध्याय बनेगा। निर्माणाधिन पावापुरी जल मंदिर परिसर में निर्माण कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गांधी एवं श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य श्री पुलकसागरजी का पाद प्रक्षालन किया गया।

इस मौके पर यह रहे मौजूद

इस अवसर पर ट्रस्टी दिनेश मेहता, रिनेश कोठारी, अश्विन बोबडा, कन्हैयालाल मेहता, विजयकुमार जैन , पवन गोवाडिया, पुलक मंच अध्यक्ष वैभव गोवाडिया, राजू डेचिया, प्रेरणा शाह, प्राशु शाह, प्रियदर्शी गांधी, आनंद कोड़िया, अतुल सारगिया, निमेष शाह, भाविक शाह, प्रदुमन सारगिया, दीपक शाह, नरेंद्र मुंगेड, महेन्द्र शाह, चंद्रशेखर संघवी, स्नेहलता गांधी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page