समाचार

आचार्यश्री प्रमाण सागर जी विहार कर छत्रपतिनगर के आदिनाथ जिनालय पहुंचेंगेः मंगल अगवानी में जैन धर्मानुयायी लेंगे धर्म लाभ


इंदौर के तिलकनगर में विराजित पूज्य आचार्यश्री प्रमाण सागर जी महाराज यहां से विहार कर तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय में मंगल प्रवेश करेंगे। यहां उनकी भव्य अगवानी की जाएगी। शाम को शंका समाधान होगा। अगवानी के लिए बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी जुटेंगे। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। श्रमण संस्कृति समाधिस्थ महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी महाराज के प्रयाग शिष्य गुणायतन एवंशंका समाधान प्रणेता परम पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार बुधवार दोपहर 1.30 बजे तिलकनगर से तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि मंगल अगवानी जुलूस दोपहर ठीक 2.45 बजे मोदी जी की नसिया बड़ा गणपति से सीताराम पार्क, महावीर बाग, अग्रसेन नगर से शुरू होगा। मुनिश्री का मंगल प्रवेश श्री आदिनाथ जिनालय में होगा।

शंका समाधान शाम को होगा

ट्रस्ट कार्य अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार शाम को शंका समाधान ठीक 5.45 बजे दलाल बाग छत्रपति नगर इंदौर में होगा।

अगवानी में शामिल होने की अपील

महामंत्री विपुल बांझल ने चारों कॉलोनी छत्रपति नगर, अग्रसेन नगर, गौरव नगर, महावीर बाग के सभी समाजजन मुनि श्री प्रमाण सागर जी संसघ की मंगल अगवानी में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page