समाचार

आचार्य श्री ने टोंक वासियों की विनती स्वीकारी : टोंक जिले में चातुर्मास की हुई घोषणा 


सकल दिगंबर जैन समाज टोंक के सैकड़ों लोग शुक्रवार को 15 बसों से प्रात: काल स्वस्तिधाम, जहाजपुर जाकर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ को चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। उन्होंने टोंक जिले में चातुर्मास की घोषणा की। टोंक से विकास जैन जागीरदार की पढ़िए, यह खबर…


 टोंक। सकल दिगंबर जैन समाज टोंक के सैकड़ों लोग शुक्रवार को 15 बसों से प्रात: काल स्वस्तिधाम, जहाजपुर पहुंचकर वहां विराजित आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ को चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। समाज के पवन कंटान और विकास जागीरदार ने बताया कि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाजपुर में विराजमान हैं। जहां पर सकल दिगंबर जैन समाज टोंक के लगभग 800 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चातुर्मास के लिए बड़े भक्ति भाव से श्रीफल भेंट किया तथा मंगल आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री ने टोंक जिले वासियों की भावना और प्रभावना देखकर अपने मुखारविंद से टोंक जिले में चातुर्मास की घोषणा की। जिससे समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि आचार्य श्री जी ने अभी नगर निश्चित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि टोंक जिले के किसी भी नगर में चातुर्मास होगा। विशेष स्वस्तिधाम में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का 36वां आचार्य पदारोहण आषाढ़ शुक्ला द्वितीया को मनाया गया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस मौके पर पदमचंद आंडरा, महावीर प्रसाद देवली, नरेंद्र फागी, प्रेमचंद झिराना, भागचंद फुलेता, विमल बरवास, धर्मचंद दाखिया, कमल आंडरा, कमल सर्राफ, नीटू छामुनिया, धर्मेंद्र पासरोटिया, पप्पू नमक, पंकज कल्ली, टोनी आंडरा, सुनील आंडरा, राजेश आरटी, ज्ञानचंद दाखिया, विनोद कल्ली, देवेंद्र आंडरा, बाबूलाल रानोली, रमेश काला, धर्मचंद पतल दोना, पुनीत जागीरदार, नवीन खुरेडा, विनोद सर्राफ, पंकज फुलेता, लोकेश कल्ली, जीतू बनेठा, अनिल सर्राफ, अर्पित पासरोटियां, गौरव बरवास, मनोज बहड़ आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page