समाचार

आगरा में हुआ आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण : भक्तों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर स्वागत किया


समाधिसम्राट आचार्यश्री सन्मतिसागर जी महाराज के अंतिम शिष्य आचार्यश्री सुबलसागर जी महाराज ससंघ का दिल्ली के कैलाशनगर जैन मन्दिर से भिण्ड मध्य प्रदेश की ओर मंगल विहार चल रहा है।पढ़िए शुभम जैन की एक रिपोर्ट…


आगरा। समाधिसम्राट आचार्यश्री सन्मतिसागर जी महाराज के अंतिम शिष्य आचार्यश्री सुबलसागर जी महाराज ससंघ का दिल्ली के कैलाशनगर जैन मन्दिर से भिण्ड मध्य प्रदेश की ओर मंगल विहार चल रहा है। इसी क्रम में 25 दिसम्बर को आचार्य श्री सुबलसागर जी महाराज ससंघ का आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में बैण्ड-बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जहां उपस्थित भक्तों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। मंगल आगवानी के बाद उपस्थित सभी भक्तों ने आचार्यश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के प्रभु की शांतिधारा की। उसके बाद सौभाग्य शाली श्रावक-श्राविकाओं ने नवधाभक्ति पूर्वक आचार्यश्री ससंघ की आहारचर्या सम्पन्न करायी। इस दौरान आचार्य श्री सुबलसागर जी महाराज के समक्ष आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री ससंघ का हरीपर्वत जैन मंदिर से आहारचार्य के बाद मंगल विहार ताजगंज जैन मंदिर की ओर हुआ। जहां आचार्य श्री ससंघ के मंगल सानिध्य में 26 दिसंबर को श्री 1008 पारसनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामन्त्री सुनील जैन ठेकदार, राकेश जैन, पर्देवाले, पवन जैन, सुमेर जैन पांडया, अर्पित जैन, संजय जैन, संजीव जैन, महिपाल जैन, नरेंद्र जैन, समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page