समाचार

आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज की अहिंसा पदयात्राः वसुधारा के पावन जल से आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन


आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज ससंघ की कुलचाराम से अष्टापद बद्रीनाथ की अहिंसा पदयात्रा के पड़ाव के 1000 किलोमीटर आज शाहगढ़ बड़ा मलहरा के बद्रीनाथ क्षेत्र में पूर्ण हुए। साथ ही वसुधारा के पावन जल से आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन किया गया। पढ़िए कुलचाराम की पूरी खबर…


कुलचाराम। आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज ससंघ की कुलचाराम से अष्टापद बद्रीनाथ की अहिंसा पदयात्रा के पड़ाव के 1000 किलोमीटर आज शाहगढ़ बड़ा मलहरा के पास बद्रीनाथ क्षेत्र में पूर्ण हुए। बद्रीनाथ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, महामंत्री कीर्ति पांड्या ने महाराजश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र पर आने के लिए श्रीफल भी भेंट किया।

इसके साथ ही वसुधारा के पावन जल से आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया गया। इस अवसर पर गुरुदेव को क्षेत्र में की जा रही तैयारी की भी जानकारी दी। उन्हें गुरुदेव ने प्रसन्न होकर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। गुरुदेव का मंगल प्रवेश 28 अप्रैल 2025 को क्षेत्र पर होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page