पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री पुष्पदंत जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्य प्रमुख 108 श्री प्रमुख सागर महाराज (ससंघ 13 पिच्छी) का सम्मेदशिखर जी से पूर्वोत्तर की ओर अनवरत विहार चल रहा है। पढ़िए एक रिपोर्ट…
गुवाहाटी। पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री पुष्पदंत जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्य प्रमुख 108 श्री प्रमुख सागर महाराज (ससंघ 13 पिच्छी) का सम्मेदशिखर जी से पूर्वोत्तर की ओर अनवरत विहार चल रहा है। आचार्य प्रमुख सागर महाराज (ससंघ 13 पिच्छी) का रविवार सात मई को सुबह साढ़े सात बजे असम बॉर्डर (बक्सीरहाट) में मंगल प्रवेश होगा।
वहां विहार रत आर्यिका 105 विदुषी श्री माताजी ससंघ का असम बॉर्डर छोड़ने के पहले दोनों संघों का मंगल मिलन होगा। श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी (असम) के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला ने इसमें समाजजनों को शामिल होने की अपील की है।













Add Comment