समाचार

ज्ञेयसागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस 23 अप्रैल को: मुनिश्री ज्ञातसागर का दीक्षा दिवस भी मनाया जायेगा 


जैनाचार्य ज्ञेयसागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में रविवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैनाचार्य ज्ञेयसागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में रविवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। सृष्टि मंगलम परिवार श्रीमहावीरजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक परम् पूज्य सराकोद्धारक समाधिस्थ षष्ट पट्टाचार्य ज्ञानसागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य ज्ञेयसागर महाराज ससंघ मुरैना ज्ञानतीर्थ से पद विहार करते हुए अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी पहुंच गए हैं । वे श्रीमहावीरजी में मुख्य मंदिर के सामने सृष्टि मंगलम भवन में साधनारत हैं। आचार्य संघ में ब्र. महावीर जैन भैयाजी मुरैना एवं ब्र. नवीन भैयाजी आगरा भी संघस्थ हैं।

आचार्यश्री ज्ञेयसागर जी के तृतीय आचार्य पदारोहण दिवस एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी के तृतीय दीक्षा दिवस पर रविवार 23 अप्रैल को मांगलिक कार्यक्रमों के तहत सुबह श्री जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजनादि होगी। मंगलाचरण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, अष्टद्रव्य से गुरुदेव का पूजन एवं प्रवचन आदि होगें। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी ने सभी साधर्मी बन्धुओं से अधिकाधिक संख्या में 23 अप्रैल को अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी पहुंचने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page