समाचार

मड़ावरा में विमानों के साथ निकली आचार्य चरण शोभायात्रा: जैन आचार्य विद्यासागर जी के द्वितीय समाधि दिवस दानवीर विरधीचंद्र जैन की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर दो दिवसीय कार्यक्रम


समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस व कस्बा मड़ावरा सहित सम्पूर्ण जनपद में अपने सरल सौम्य, धर्मपरायणता एवं दानवीर के रूप में पहचाने जाने वाले वर्णी नगर मड़ावरा गौरव भामाशाह विरधीचंद्र लक्ष्मी देवी जैन की 50 वीं वर्षगांठ को सकल दिगंबर जैन समाज एवं परिवारजनों ने उल्लास से मनाया। मडावरा से पढ़िए,राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…


मड़ावरा(ललितपुर)। समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस व कस्बा मड़ावरा सहित सम्पूर्ण जनपद में अपने सरल सौम्य, धर्मपरायणता एवं दानवीर के रूप में पहचाने जाने वाले वर्णी नगर मड़ावरा गौरव भामाशाह विरधीचंद्र लक्ष्मी देवी जैन की 50 वीं वर्षगांठ को सकल दिगंबर जैन समाज एवं परिवारजनों ने उल्लास से मनाया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कस्बे में भव्य विमान एवं आचार्य भगवन विद्यासागर जी के प्रतीक चरण चिन्हों की शोभायात्रा निकाली गई। जो 1008 श्री पार्श्वनाथ युगल मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में भव्य सुसज्जित विमानों में श्री जी की प्रतिमाओं को विराजमान कर श्रद्धालुजन भक्तिभाव पूर्वक लेकर चल रहे थे तो वहीं झांकी के रूप में सुसज्जित की गई टेक्सी में आचार्य श्री के चरणों को विराजमान किया गया। साथ ही शोभायात्रा के आगे आगे चल रहा डीजे वाहन भक्तिमय सुमधुर संगीत से वातावरण को धर्ममय बना रहा था। महिला, पुरुष श्रद्धालु विमानों के पीछे पंक्तिबद्ध होकर भक्तिगीत गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के अपने नियत आयोजन स्थल पहुंचने पर विमानों में विराजमान भगवान जिनेंद्र देव को मंच पर उच्चासन पर विराजमान किया गया। विधि-विधान पूर्वक रिद्धि सिद्धिदायक मंत्रों के मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया।

स्वर्णिम वर्षगाँठ का हो रहा आयोजन

बता दें कि कस्बा मड़ावरा सहित संपूर्ण जनपद में अपनी सरलता एवं धर्मपरायणता व दान के लिए प्रसिद्ध कस्बे के डॉ. विरधीचंद्र लक्ष्मीदेवी जैन की 50 वीं वैवाहिक वर्षगांठ को सकल समाज और जनता क्लिनिक परिवार मना रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस की पूर्व मंगलवार शाम को 6 बजे से प्रतिभा स्थली ललितपुर एवं जैन समाज मड़ावरा की समस्त सामाजिक संस्थाओं के सौजन्य से विद्याविनयांजलि एवं युग श्रेष्ठ आचार्य विद्यासागर जी की 1008 दीपकों से महामंगलिक आरती की गई। साथ ही द्वितीय दिवस 18 फरवरी समाधि दिवस पर प्रातः 6 बजे से श्री आचार्य परमेष्ठी विधान एवं 12 बजे से सकल जैन समाज, क्षेत्रीय समाज एवं अतिथिगणों का वात्सल्य भोज एवं सायंकाल में 6. 30 बजे से समृद्धि संध्या शुभकामना समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. राकेश जैन, डॉ. विकास जैन (जनता चाइल्ड क्लिनिक) डॉ. विशाल जैन, अभिनंदन जैन, डीके जैन, राजू सौंरया, सुरेंद्र दुकानवाले, चेतन जैन, प्रियंक सराफ, नितिन जैन सहित दिगंबर जैन समाज मड़ावरा की सभी सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता मिल रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page