आचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज का आगामी चातुर्मास 2023 राजधानी दिल्ली की हृदय स्थली चांदनी चौक स्थित अतिशयकारी व ऐतिहासिक तीर्थ श्री दिगम्बर जैन लाल मन्दिर में होने जा रहा है। इस मंगल घोषणा से समस्त दिल्ली जैन समाज में हर्ष व आनंद छा गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
दिल्ली। प्रशममूर्ति आचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के प्रमुख संत परम पूज्य आचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज का आगामी चातुर्मास 2023 राजधानी दिल्ली की हृदय स्थली चांदनी चौक स्थित अतिशयकारी व ऐतिहासिक तीर्थ श्री दिगम्बर जैन लाल मन्दिर में होने जा रहा है। इस मंगल घोषणा से समस्त दिल्ली जैन समाज में हर्ष व आनंद छा गया। पिछले कई वर्षों से समस्त दिल्ली की जैन समाज आचार्य श्री से दिल्ली के ऐतिहासिक तीर्थ पर चातुर्मास करने हेतु निरंतर निवेदन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भक्तों की अत्यन्त प्रबल भावना को देखते हुए आचार्य श्री ने अपना आगामी चातुर्मास अतिशय क्षेत्र लाल मन्दिर, चांदनी चौक में करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।

गुरु चरणों में समर्पित
आचार्य श्री ने धर्मसभा के मध्य कहा कि गुरुवर आचार्य श्री 108 विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज ने वर्ष 2007 में स्वतंत्र विहार करने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा था कि जीवन में जब भी अवसर मिले एक बार लाल मन्दिर में चातुर्मास अवश्य ही करना। इस वर्ष यह सुअवसर आया है और आचार्य अतिवीर मुनिराज ने अपने गुरुवर आचार्य श्री को याद करते हुए अपना यह चातुर्मास गुरु चरणों में समर्पित किया।













Add Comment