समाचार

निर्वाणोत्सव : भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक गुरुवार को, दिगम्बर जैन मंदिरों में चढ़ेगा निर्वाण लाडू


सारांश

पदमपुरा में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश होगा। पदमपुरा में पहली बार तीन आचार्य संघों के सानिध्य में चढेगा निर्वाण लाडू। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। 


जयपुर। छठें तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस आगामी 9 फरवरी को भक्ति भाव से मनाया जायेगा। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में विशेष आयोजन किये जाएंगे तथा मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।

अखिल भारतीय दिगंबर जैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि इस मौके पर प्रातः भगवान के अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा के दौरान मोक्ष कल्याणक अर्घ्य चढाया जाएगा। तत्पश्चात निर्वाण काण्ड भाषा का उच्चारण करते हुए मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू चढाया जाएगा।

महामस्तकाभिषेक सहित अनेक आयोजन

जैन के मुताबिक श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा (बाड़ा) में आचार्य सुनील सागर महाराज, आचार्य विवेक सागर महाराज एवं आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ सान्निध्य में अध्यक्ष सुधीर जैन व मंत्री हेमन्त सोगाणी के नेतृत्व में प्रातः 7.15 बजे से मूल नायक पदमप्रभु भगवान की प्रतिमा के विशेष अभिषेक, 9 बजे निर्वाण लाडू तथा 9.30 बजे विशाल खड्गासन प्रतिमा के अति भव्य पंचामृत महामस्तकाभिषेक होगें ।

आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ मंगल प्रवेश 

पदमपुरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मानद् मंत्री हेमन्त सोगानी ने बताया कि इससे पूर्व आचार्य सुनील सागर महाराज एवं आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ का प्रातः 8.30 बजे भव्य जुलूस के साथ अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में मंगल प्रवेश होगा। जहां आचार्य विवेक सागर महाराज ससंघ से भव्य मिलन होगा।

परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि श्री 1008 पद्मप्रभ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नेवटा में मूलनायक श्री 1008 पद्मप्रभ भगवान के स्वर्ण कलश अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात प्रात: 8:30 बजे निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा ।

होंगे विशेष आयोजन

जैन के मुताबिक प्रतापनगर के सैक्टर 8 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज, सांगानेर थाना सर्किल स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर चित्रकूट कालोनी में मुनि पवित्रानन्द, मुनि श्रद्धानंद महाराज, गौरधन नगर में गणिनी आर्यिका विजय मति माताजी, मालवीय नगर के सैक्टर 3 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका 105 गुरुमा भरतेश्वर मती माताजी के सानिध्य में विशेष आयोजन किये जाएंगे।

मंदिरों में मनेगा निर्वाणोत्सव 

जैन के मुताबिक आगरा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, लालजी सांड का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर, तारों की कूंट पर सूर्य नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,सेठी कालोनी मंदिर, सांगानेर संघीजी मंदिर सहित शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में निर्वाणोत्सव मनाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page